अभिनेता अजय देवगन डायरेक्टर नीरज पांडे के साथ एक फिल्म शुरू करने जा रहे हैं. इस फिल्म में अजय देवगन अभिनय करते नजर आएंगे. इसकी जानकारी अजय देवगन ने ट्वीट कर दी है. अजय देवगन ने फिल्म की जानकारी देते हुए बताया कि मैं और नीरज पांडे जल्द ही फिल्म शुरू करने जा रहे हैं. यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. नीरज चोपड़ा ने भी अजय के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी है.
चाणक्य के जीवन पर बनेगी कहानी!
डायरेक्टर नीरज पांडे और अभिनेता अजय देवगन ने कुछ साल पहले भी साथ में एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी. साल 2018 में दोनों ने चाणक्य के जीवन पर कहानी को फिल्म में उतारने की बात कही थी. लेकिन अगले साल 2019 में कोरोना महामारी के कारण प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा बंद हो गई. अब इस फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म चाणक्य के जीवन पर बन सकती है. बताया जा रहा है कि मौर्य साम्राज्य के सलाहकार और महान राजनीतिज्ञ चाणक्य के जीवन पर यह फिल्म बनाई जा रही है. इस फिल्म का नाम भी चाणक्य रखा गया है. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
16 जून 2023 को रिलीज होगी फिल्म
करीब 2 साल पहले डायरेक्टर नीरज पांडे ने पीटीआई को इंटरव्यू देते हुए बताया था कि फिल्म का प्री प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है. हमने यह प्रोजेक्ट साल 2018 में बनाने की कोशिश की थी. लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह डिले हो गया. अब अनुमान है कि फिर से इस फिल्म पर काम शुरू हो गया है. इस फिल्म में अजय देवगन नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. जल्द ही फिल्म की डिटेल्स सामने आएंगी. फिल्म अगले साल 16 जून को रिलीज की जाएगी.
जल्द ही फिल्म की डिटेल्स सामने आएंगी. फिल्म अगले साल 16 जून को रिलीज की जाएगी.
दृश्यम 2 को लेकर व्यस्त हैं अजय
वहीं अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही थैंक गॉड में नजर आने वाले हैं. इसके साथ ही हाल ही में अजय की फिल्म दृश्यम 2 को लेकर भी काफी चर्चा चल रही है. यह फिल्म भी जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है. इसको लेकर अजय व्यस्त हैं. इसके साथ ही अजय देवगन की फिल्म भोला भी सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajay devgan, Bollywood news
FIRST PUBLISHED : October 10, 2022, 22:12 IST





