अमिताभ बच्चन ‘ब्रह्मास्त्र’ की सक्सेस के बाद अगली फिल्म के प्रमोशन में लग गए हैं. उनकी फिल्म ‘गुडबाय’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. क्रिटिक्स से इसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. वहीं, ‘ऊंचाई’ अगले महीने सिनेमाघर में रिलीज होगी. इस बीच उनका बर्थडे भी आ गया है. उनके बर्थडे से पहले धर्मेंद ने एक तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने ये शुभकामनाएं उनकी नई फिल्म के लिए दी है. धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट में यह भी बताया कि अमिताभ, राजश्री प्रोडक्शन के साथ काम कर रहे हैं.
धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट में लिखा, “अमित, लव यू, मुझे राजश्री प्रोडक्शन से खबर मिली है कि आप उनके साथ एक फिल्म कर रहे हैं. ग्रेट. सबसे प्रतिभाशाली एक्टर और बेस्ट प्रोडक्शन हाउस साथ में काम कर रहे हैं. आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.” धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट में हाथ जोड़ने वाले औप थम्बज अप वाले इमोजी का इस्तेमाल किया है.
इसके साथ, धर्मेंद्र ने ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले से अपनी और अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में धर्मेंद्र एक चट्टान का सहारा लिए हैं, जबकि धर्मेंद्र उनके कंधे पर हाथ रखकर बैठे हुए हैं और मुस्कुरा रहे हैं. धर्मेंद्र के इस ट्वीट पर पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा, “आप फिर से अमित जी के साथ काम कर लीजिए. यादें ताजा हो जाएंगी.”
धर्मेंद्र ने ट्वीट कर अमिताभ बच्चन को बधाई दी. (फोटो साभारः Twitter @Aapkadharam)
एक अन्य यूजर ने लिखा, “सर आप दोनों भी एक साथ कोई दमदार सा किरदार निभाओ फिर से.” फैंस इसे लेकर कन्फ्यूज हैं कि अमिताभ बच्चन राजश्री प्रोडक्शन के साथ कोई नई फिल्म कर रहे हैं? या फिर धर्मेंद्र ‘ऊंचाई’ की ओर इशारा कर रहे हैं. अमिताभ, बोमन ईरानी और अनुपम खेर स्टारर ‘ऊंचाई’ भी राजश्री प्रोडक्शन के तहत बनी है.
‘ऊंचाई’ बॉक्स ऑफिस पर 11 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म के अबतक दो पोस्टर आ चुके हैं. फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधारित है. फिल्म में नीना गुप्ता भी हैं. इसे सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है. अमिताभ और राजश्री प्रोडक्शन ने लगभग 47 साल बाद साथ काम किया है. इससे पहले अमिताभ ने राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले ‘सौदागर’ की थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amitabh bachchan, Dharmendra
FIRST PUBLISHED : October 10, 2022, 11:25 IST





