Cinema

प्रोड्यूसर ज‍िसने अम‍िताभ बच्‍चन को देखते ही क‍िया था र‍िजेक्‍ट – तुम्‍हारे साथ हीरोइनें काम नहीं करेंगी यार…


Amitabh Bachchan 80th Birthday: अम‍िताभ बच्‍चन का प्रस‍िद्ध डायलॉग है, ‘हम जहां खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है…’ ह‍िंदी स‍िनेमा के सबसे सफल अभ‍िनेताओं की बात करें तो भी ल‍िस्‍ट की शुरुआत अम‍िताभ बच्‍चन के नाम से ही होगी. 80 की उम्र का आंकड़ा छूने वाले अमि‍ताभ इस उम्र में भी सबसे व्‍यस्‍त अभ‍िनेताओं में से एक हैं. ‘ब्रह्मास्‍त्र’ (Brahamastra) की ट्रायोलॉजी हो, राजश्री प्रोडक्‍शन की आने वाली फिल्‍म ‘उंचाई’ (Uunchai) या फिर टीवी पर ‘देव‍ियों सज्‍जनों..’ कहकर लाखों दर्शकों को खुद से जोड़ने का हर द‍िन आने वाला गेम शो, अम‍िताभ हर जगह हैं और वह भी कुछ इस अंदाज में क‍ि हर कोई हैरान है. ब‍िग बी के साथ के ज्‍यादातर अभ‍िनेताओं को हम उनके सुनहरे यादगार द‍िनों के आधार पर याद करते हैं, पर अम‍िताभ बच्‍चन आज भी अपने सुनहरे द‍िनों को पन्ने पर ल‍िखे जा रहे हैं.

अम‍िताभ बच्‍चन की सफलता की ये कहानी पहले ही द‍िन से ऐसी शानदार नहीं थी. रि‍जेक्‍शन, प्रोडक्‍शन हाउसों में जाकर काम मांगने की कोशिश, अपनी भारी आवाज के लिए ताने, लंबे कद के लि‍ए उल्‍टी बातें… उन्‍होंने सब सहा है. ऐसा ही एक क‍िस्‍सा है, उन द‍िनों का जब अम‍िताभ बच्‍चन मुंबई में अपनी क‍िस्‍मत आजमाने और हीरो बनने का सपना लेकर आए थे. ये क‍िस्‍सा सन 1967 का है जब अम‍िताभ बच्‍चन ने फिल्‍मफेयर और माधुरी मैग्‍जीन के फिल्‍म टैलेंट कॉन्‍टेस्‍ट में ह‍िस्‍सा ल‍िया था. इस कॉन्‍टेस्‍ट में हि‍स्‍सा लेकर जहां धर्मेंद्र मुंबई आए थे, वहीं इसी प्रत‍ियोग‍िता में अम‍िताभ र‍िजेक्‍ट हो गए थे. इस र‍िजेक्‍शन ने उन्‍हें हताश कर द‍िया था और तब अपने ‘मुन्ना’ का साथ द‍िया उनकी मां तेजी बच्‍चन ने.

हीरोइनें तुम्‍हारे साथ काम नहीं करेंगी…

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : October 10, 2022, 17:19 IST

Leave a Reply