मेगास्टार अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) इन दिनों फिल्म गुडबाय (Goodbye) को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. डायरेक्टर विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बिग बी के संग रश्मिका मंदाना,नीना गुप्ता,पावेल गुलाटी,सुनील ग्रोवर,आशीष विद्यार्थी,एली अवराम जैसे सितारों की शानदार एक्टिंग देखने को मिली. अब इस फिल्म के बाद बिग बी की आने वाली एक फिल्म ‘ऊंचाई’ (Uunchai) दर्शकों पर छा जा जाने के लिए तैयार है. इस फिल्म से अमिताभ बच्चन ने एक और शानदार पोस्ट शेयर कर अपने कैरेक्टर अमित श्रीवास्तव को फैंस से रूबरू करवाया है.
आपको बता दें कि कल यानि 11 अक्टूबर को बिग बी अपना 80वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. ऐसे में उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है. अमिताभ बच्चन ने फिल्म के कैरेक्टर अमित श्रीवास्तव को फैंस से रूबरू करवाते हुए कैप्शन में लिखा, “राजश्रीफिल्म्स की यह फिल्म खास है.. 11.11.22 को #ऊंचाई में अमित श्रीवास्तव के रूप में मुझसे मिलें. सूरजबड़जात्या की यह फिल्म जीवन और दोस्ती का जश्न करती है..”
पोस्टर में कुछ ऐसे दिखे बिग बी
अमिताभ बच्चन शेयर किए पोस्टर में एक तरफ जहां बिग बी को ग्लैमरस दुनिया में दिलकश अवतार में नजर आ रहे हैं तो, दूसरी ओर, फिल्म से उनके किरदार की एक विपरीत छवि देखने को मिल रही है. पोस्टर में बिग बी को बर्फ के पहाड़ों के बीच बर्फ से लाल हुई स्कीन, उनकी आंखों में आशा और महत्वाकांक्षा के साथ दिखाया है. पोस्टर बिग बी का लुक जैसा भी है लेकिन एक बात साफ है वह इस फिल्म से दर्शकों का दिल जीत में सफल होने वाले हैं.
instagram Printshot
11 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म ‘ऊंचाई’ में अमिताभ बच्चन के संग अनुपम खेर, बोमन ईरानी, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा अहम भी भूमिकाओं में नजर आएंगे.इनके अलावा डैनी डेंग्जोपा और नफीसा अली अहम रोल्स में दिखाई देंगे. फिल्म 11 नवंबर 2022 यानी अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन के ठीक एक महीने बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का लंबे वक्त से फैंस को इंतजार है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amitabh bachchan, Amitabh Bachchan photos
FIRST PUBLISHED : October 10, 2022, 13:43 IST





