Cinema

Amitabh-Dharmendra Friendship: शत्रुघ्न सिन्हा की जगह ‘शोले’ में यूं आए अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र से हुई दोस्ती की शुरुआत


हाइलाइट्स

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर दोस्ती का खास किस्सा.
धर्मेन्द्र ने अलग अंदाज में किया अमिताभ को विश.

फिल्म ‘शोले’ (Sholay) सिने जगत की ऐसी फिल्म है, जिसे मील का पत्थर माना जाता है. इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए और आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है. इस फिल्म ने फिल्मी दुनिया को दो ऐसे दोस्त दिए जिनकी यारी कई लोगों को प्रेरणा देती है. ये दो नाम हैं धर्मेन्द्र और अमिताभ बच्चन (Dharmendra-Amitabh Bachchan). ‘शोले’ में इनकी कैमिस्ट्री ऑन स्क्रीन जितनी अच्छी थी, उतनी ही बेहतर बॉन्डिंग इनकी ऑफ स्क्रीन भी हो गई थी. इस दोस्ती की शुरुआत कैसे हुई आइए, जानने की कोशिश करते हैं…

‘शोले’ के पहले अमिताभ बच्चन फिल्मों की दुनिया में खुद को स्थापित करने में जुटे हुए थे. वहीं, धमेन्द्र उस समय बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में शुमार थे. जब इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर बात चल रही थी तो रमेश सिप्पी (Ramesh Sippy)  के जेहन में धर्मेन्द्र के साथ शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को लेने का प्लान था क्योंकि उस दौर में वे भी सफल फिल्में दे रहे थे. ऐसे में ‘जय’ के किरदार के लिए उन्हें फिट माना जा रहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

flashback, dharmendra, Amitabh Bachchan, Shatrughan Sinha, bollywood news, amitabh birthday, happy birthday amitabh, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र अमिताभ दोस्ती, बॉलीवुड न्यूज, अमिताभ का जन्मदिन, अमिताभ बच्चने बर्थडे

(फोटो साभार: बॉम्बे बसंती ट्विटर)

शत्रुघ्न सिन्हा इसलिए हो गए साइड
रमेश सिप्पी ने अमिताभ की पिछली ​फिल्मों को देखते हुए उन्हें फिल्म में लेने का मन बनाया. बताया यह भी जाता है कि धर्मेन्द्र और शत्रुघ्न को साथ लेना आसान नहीं था. दोनों को समान स्क्रीन स्पेस देना एक बड़ा टास्क होता. ऐसे में सिप्पी ने इस विवाद से बचने के लिए अमिताभ को लिया क्योंकि वे उस समय बॉलीवुड में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे.

धर्मेन्द्र ने सजेस्ट किया था नाम
कई खबरों के अनुसार अमिताभ बच्चन इस फिल्म में रोल के लिए धर्मेंन्द्र से मिले थे. उन्होंने धर्मेन्द्र से कहा था कि वे उनके साथ काम करना चाहते हैं. अमिताभ अपने कुछ इंटरव्यू में कह भी चुके हैं कि उन्हें ‘जय’ का रोल धर्मेन्द्र के कहने पर मिला. इसपर धर्मेन्द्र ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है. रमेश सिप्पी को अमिताभ का काम पसंद आया था इसलिए उन्हें लिया गया. वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि डेट्स के कारण उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी थी. खैर, कारण जो भी रहा हो इस फिल्म से धर्मेन्द्र और अमिताभ की दोस्ती की शुरुआत हुई, जो आज तक कायम है. फिल्म का गाना ‘ये दोस्ती हम नहीं…’ इन दोनों की निजी जिंदगी पर भी बिल्कुल फिट बैठता है.

flashback, dharmendra, Amitabh Bachchan, Shatrughan Sinha, bollywood news, amitabh birthday, happy birthday amitabh, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र अमिताभ दोस्ती, बॉलीवुड न्यूज, अमिताभ का जन्मदिन, अमिताभ बच्चने बर्थडे

(फोटो साभार: धर्मेन्द्र इंस्टाग्राम)

अक्सर मिलते रहते हैं धर्मेन्द्र-अमिताभ
‘जय और वीरू’ यानी अमिताभ और धर्मेन्द्र की दोस्ती सालों से कायम हैं. दोनों एक दूसरे के दुख दर्द के साथी हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे से मिलने के लिए वक्त निकाल लेते हैं. धर्मेन्द्र कई बार कह चुके हैं कि अमिताभ इस इंडस्ट्री का इंजन हैं, जो कभी नहीं थकते हैं.

Tags: Amitabh Bachachan, Dharmendra

Leave a Reply