बेहतरीन एक्टिंग से पहचान बनाने वाली राधिका आप्टे ( Radhika Apte) ने बॉलीवुड को कई सारी फिल्में दें चुकी हैं. हाल ही में उन्हें ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) में एक वकील की भूमिका में देखा गया. राधिका ने फिल्म में शानदार एक्टिंग कर दर्शकों का दिल जीत लिया है. इन्हीं सब के बीच राधिका ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई सारी बातें की. उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में हसबैंड बेनेडिक्ट टेलर (Benedict Taylor) के साथ अपनी शादी के बारे में बात की और शादी के बाद उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा इस बारे में खुलासा किया.
आपको बता दें कि राधिका आप्टे और ब्रिटिश वायलिन प्लेयर और संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर की शादी 2012 में हुई थी. दोनों की पहली मुलाकात 2011 में हुई थी. उन्होंने एक बार एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर दिलचल्प खुलासा किया था. उन्होंने कहा कि उनके पास शादी की एक भी फोटो नहीं हैं क्योंकि दोनों खुशी में थे नशा में थे और ऐसे में दोनों ने एक भी तस्वीर ही नहीं क्लिक करवा पाए थे.
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप पर की बात
‘बॉलीवुड हंगामा’ की बातचीत करते हुए, राधिका आप्टे ने बेनेडिक्ट टेलर रिपोर्ट के अनुसार, राधिका ने टेलर के साथ अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बारे में बताते हुए कहा, “जब तक COVID नहीं हुआ तब तक मेरी लॉन्ग डिस्टेंस शादी थी. अब हम काफी समय एक साथ बिता रहे हैं. यह है शादी का दूसरा अध्याय है जिसकी अभी शुरुआत है. वह आगे कहती हैं कि दूर होना कितना दुखद था, यह वास्तव में दिल दहला देने वाला था.अब फिर से मुझे लगता है, ‘हे भगवान, मैं उसे एक पल के लिए भी नहीं देख पाऊंगी’ जो वास्तव में मुझे तकलीफ देते है लेकिन हम अभी और समय बिताने की कोशिश कर रहे हैं.”
ऋतिक रोशन की फिटनेस पर फिदा हैं राधिका आप्टे? बताया एक्टर की किस चीज पर आया उनका दिल
लंबी दूरी का रिश्ता वास्तव में कठिन है
राधिका ने आगे कहा, “लंबी दूरी का रिश्ता वास्तव में कठिन है..लेकिन अगर आप इसे काम करना चाहते हैं, तो आप इसे काम कर सकते हैं. हमने इसे काम किया लेकिन मुझे नहीं पता कैसे. हम वही चाहते थे और एक-दूसरे की कंपनी से प्यार करते थे. एक-दूसरे को आजादी देना सबसे जरूरी है और अपने आप को बदलने के लिए आजाद रखना भी उतना है जरूरी है. वो केवल इस लिए ताकि आप एक अलग नजरिया रख सकें जो आप चाहते हैं. अपने आप को वैसे ही स्वीकार करों जैसे आप हैं और तभी आप दूसरे व्यक्ति को स्वीकार कर पाएंगे. मैंने किसी भी सफल रिश्ते के बारे में यही सीखा है..”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood actress, Bollywood news, Radhika Apte
FIRST PUBLISHED : October 10, 2022, 12:26 IST





