Entertainment 5 Positive News: दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री नयनतारा (Nayanthara) और निर्देशक विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) ने शादी के चार महीने बाद ही फैंस को गुड न्यूज दे दी है. इस पावर कपल ने जुड़वां बेटों का स्वागत किया है, फिल्म निर्माता ने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की पुष्टि की है. इंस्टाग्राम और ट्विटर पर विग्नेश ने अपने बच्चों की पहली तस्वीरें साझा कीं और फैंस को गुड न्यूज दी.शादी के चार महीने बाद इस जोड़े ने अपने बच्चे का स्वागत किया और फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर की. (पढ़ें पूरी खबर…)
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बच्चे सुहाना खान (Suhana Khan) और आर्यन खान (Aryan Khan) ऐसे स्टार किड हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से भी ज्यादा है. इनकी तस्वीरें हों, वीडियो हों या इनसे जुड़ी कोई गॉसिप, देखते ही देखते सुर्खियों में छा जाती है. अब हाल ही में सुहाना को अपने भाई आर्यन खान के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां दोनों का जबरदस्त स्टाइलिश अंदाज छा गया. दोनों ने वैसे तो कैजुअल लुक कैरी किया था, लेकिन इसमें भी दोनों सारी लाइमलाइट लूट ले गए. इस दौरान आर्यन ने व्हाइट शूज, ब्लैक पैंट और टी-शर्ट पहनी थी, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे. (पढ़ें पूरी खबर…)
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन अपनी प्रेग्नेंसी और अपने मेटर्निटी लुक्स को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. अभिनेत्री के मेटर्निटी लुक हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. इस बीच आलिया ने प्रेग्नेंसी में हो रही अपनी क्रेविंग का खुलासा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया है कि वह प्रेग्नेंसी में किसी स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा रही हैं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनसे पता चलता है कि उन्होंने प्रेग्नेंसी में उन्हें कौन सा स्ट्रीट फूड पसंद आ रहा है. (पढ़ें पूरी खबर…)
बॉलीवुड इंडस्ट्री फिल्मों का बिजनेस बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके अपना रही है. फिल्ममेकर्स फिल्मों की टिकट पर भारी ऑफर दे रहे हैं. इसकी शुरुआत नेशनल सिनेमा दिवस के मौके से हुई. 23 सितंबर को देश की कई मल्टीप्लेक्स चैन ने 75 रुपए में फिल्म के टिकट बेचे. इसने ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) जैसी बड़ी फिल्म और ‘चुप’ और ‘धोखा डी कॉर्नर’ को बड़ा कलेक्शन करके दिया. इसके बाद ‘ब्रह्मास्त्र’ के मेकर्स ने 3 दिन के लिए फिल्म की टिकट 100 रुपए की कर दी. इससे भी फिल्म को बड़ा फायदा हुआ. (पढ़ें पूरी खबर…)
सोहा अली खान (Soha Ali Khan) अपने भाई सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से विपरीत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. सोहा अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. सोहा ने हाल ही में कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपने शाही फैमिली लंच की झलक फैंस को दिखाई है. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. क्योंकि, फोटोज में सोहा अली खान के साथ उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है.लेकिन, करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनके छोटे बेटे जेह इस फैमिली लंच का हिस्सा नहीं थे, जिसे लेकर कई फैंस ने निराशा जाहिर की है. (पढ़ें पूरी खबर…)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entertainment, Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : October 10, 2022, 05:30 IST





