Cinema

VIDEO: ‘छोकरा जवां रे’ गाने पर अर्जुन कपूर ने किया ऐसा डांस, देख वीडियो बनाने से खुद को रोक नहीं पाईं भूमि पेडनेकर


अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor) बॉलीवुड में अपनी मस्ती भरी पर्सनैलिटी के लिए भी जाने जाते हैं. अक्सर वह अपने दोस्तों, को-स्टार्स और फैमिली के लोगों संग मस्ती करते हुए देखे जाते हैं. उन्हें जब भी मौका मिलता है तो वह अपने करीबी लोगों से खूब एंजॉय करते हैं. इन्हीं सब के बीच सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अर्जुन डांसर जन्नत बजाज संग अपनी हिट फिल्म ‘इश्कजादे’ के पॉपुलर ‘छोकरा जवां रे ‘ गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं.

अर्जुन कपूर के इस वीडियो को जन्नत बजाज ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में अर्जुन ब्लैक आउटफिट में ‘छोकरा जवां रे न’ पर डांस करते हुए दिख रहे हैं. जबकि वीडियो में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar ) जमीन पर बैठकर उनके डांस को एन्जॉय कर रही हैं. इसके अलावा वह अर्जुन के डांस को अपने मोबाइल में कैप्चर भी करती हुई दिख रही हैं.

वायरल हुआ वीडियो
वीडियो को शेयर करते हुए जन्नत ने कैप्शन में लिखा, ‘बाप रे! मैं अब भी हैरान हूं। कुछ अद्भुत कोरियोग्राफरों, अभिनेताओं और डांसर के साथ सेट पर काम करते हुए पिछले पांच दिन मेरे लिए सबसे कीमती दिन रहे है. ऐसी महान हस्तियों के आसपास रहने का अनुभव अविश्वसनीय है. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा और साथ ही साथ खूब मस्ती भी की हाहाहा … केवल इसके धन्यवाद पर्याप्त नहीं है.

यूरोप में हैं अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर
बता दें कि अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर इन दिनों लंदन अपनी एक अनटाइल्ड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी. जिसमें दोनों के किरदार दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे. बता दें कि आने वाली इस कॉमेडी ड्रामा में एक्ट्रेल रकुल सिंह प्रीत भी अहम रोल में देखी जाएंगी. हाल ही में इस अनटाइल्ड फिल्म के सेट से अर्जुन-भूमि ने अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर कर फिल्म की शूटिंग की जानकारी दी थी. इससे पहले दोनों ने फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग पूरी करने की बातें फैंस के साथ शेयर किया था.

Tags: Arjun kapoor, Bhumi Pednekar

Leave a Reply