बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. अमिताभ अगले महीने इंडस्ट्री में अपने 53 साल पूरे कर लेंगे. उन्होंने सैंकड़ों फिल्मों में काम किया है. उन्होंने ‘आनंद’, ‘जंजीर’, ‘शोले’, ‘नमक हराम’, ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘दीवार’, ‘चुपके चुपके’, ‘काला पत्थर’, ‘पीकू’, ‘102 नॉट आउट’, ‘बदला’, ‘गुलाबो सिताबो’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं. बिग बी के इतने लंबे करियर में ऐसी फिल्में में भी रहीं, जो बुरी तरह फ्लॉप हुईं. लेकिन बिग बी ने कभी हिम्मत नहीं हारी और आगे बढ़ते चले गए.
आज पूरा देश उन्हें सदी का महानायक कहता है. बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में अबतक 175 से ज्यादा फिल्में की हैं. इनमें से लगभग 75 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई हैं. ‘निशब्द’, ‘बूम’, ‘चीनी कम’ जैसी कई फिल्मों के लिए उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है. ‘निशब्द’ में उन्होंने दिवंगत जिया खान संग बोल्ड सीन भी दिए थे.
अमिताभ बच्चन ने साल 1969 में आई फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म औसत रही लेकिन पहली फिल्म ने ही उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जिता दिया. यह अवॉर्ड न्यूकमर की कैटेगरी में दिया गया. इसके बाद उन्होंने ‘आनंद’, ‘संजोग’, ‘जंजीर’, ‘नमक हराम’, अभिमान समेत अबतक कई हिट फिल्में दीं. बाद के सालों में उनकी फ्लॉप फिल्मों को भी खूब पसंद किया.
अमिताभ बच्चन ने शोले का पोस्टर शेयर किया. (फोटो साभारः Instagram @amitabhbachchan)
बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप, टीवी पर हिट
अमिताभ बच्चन की बड़े पर्दे पर फ्लॉप हुई फिल्में टीवी पर खूब पसंद की गई. इन फिल्मों में उनकी ‘सूर्यवंशम’ आज भी पॉपुलर है. 90 की दशक यह फिल्म आज भी टीवी पर खूब देखी और पसंद की जाती है. इसके अलावा, ‘परवाना’, ‘जमीर’, ‘मिली’, ‘दो अंजाने’, ‘कसमे-वादे’, ‘द ग्रेट गैम्बलर’, ‘दो और दो पांच’, ‘तूफान’, ‘अग्निपथ’, ‘लाल बादशाह’, ‘कोहराम’ जैसी कई फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं, लेकिन टीवी के जरिए लोगों के दिलों में अमिताभ बच्चन के लिए एक जगह बनाती चली गईं.
अमिताभ बच्चन अपने जवानी के दिनों में. (फोटो साभारः Instagram @amitabhbachchan)
फ्लॉप फिल्मों के सुपरहिट गाने
बाद के सालों से लेकर अबतक इन फिल्मों को लोग खूब प्यार और ध्यान से देखते हैं. खास बात ये रही कि फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई हों, लेकिन इनके गाने हिट रहे. इनके गानों को आज भी लोग सुनते हैं. गाने किसी फिल्म और इसके एक्टर की जान होते हैं. इन गानों के जरिए भी बिग ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है.
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने बॉक्स ऑफिस पर 75 से ज्यादा फ्लॉप देने के साथ-साथ अबतक 100 से ज्यादा सुपर हिट और ब्लॉबस्टर फिल्में दी हैं. इसके साथ ही वह सोशल कोज के लिए भी काम करते हैं. वह सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों कलाकारों में शामिल हैं. अमिताभ एक सज्जन और संस्कृतिवान कलाकर हैं, जिसकी झलक उनके वास्तविक जीवन में भी दिखती है. अमिताभ बच्चन की यही खासियत उन्हें सदी का महानायक बनाती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amitabh bachchan, Happy birthday
FIRST PUBLISHED : October 11, 2022, 06:30 IST





