अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के अलावा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रहती हैं. कोई भी महत्वपूर्ण दिन हो प्रियंका अपनी भागीदारी दर्ज कराने से पीछे नहीं हटतीं. प्रियंका एक विरली ही अभिनेत्री हैं जिन्होंने खूबसूरती के साथ समाज के अन्य एस्पेक्ट्स में भी अपनी छाप छोड़ी है. महिलाओं के अधिकारों समेत अन्य सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने वाली प्रियंका ने International Girl Day पर भी अपने विचार साझा किए हैं.
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया भावुक कमेंट
प्रियंका चोपड़ा ने International Girl Day पर अपने इंस्टाग्राम पर भावुक नोट लिखा है. प्रियंका ने लिखा कि आखिरकार International Girl Day को मनाया जाने लगा है. इसके बावजूद भी अभी पूरी दुनिया में लड़कियों के जीवन में सुधार लाने की काफी गुंजाइश है.
लड़कियों को जीवन में शारीरिक और मानसिक तौर पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. साथ ही लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा पर भी हमें विचार करने की जरूरत है. लड़कियों को भी चुनाव करने, लीड करने और सीखने का मौलिक अधिकार मिलना चाहिए. यूनिसेफ हर दिन इस दिशा में प्रयास कर रहा है.
सेंटर ऑफ अट्रेक्शन रहती हैं प्रियंका
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जहां भी जाती हैं छा जाती हैं. प्रियंका खूबसूरत के साथ एक टेलेंटेड इंसान भी हैं. प्रियंका की सामाजिक चेतना इस बात का प्रमाण है कि अभिनय के अलावा भी महिलाएं सामाजिक समरसता में भागीदारी रखती हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ दोस्त की शादी में पहुंची थी. इस दौरान भी प्रियंका ने शो को चुरा लिया. हर कोई प्रियंका पर नजरें गढ़ाए रहा. प्रियंका की अपीरियंस भी इतनी प्रभावशाली रहती है कि हर कोई उनका दीवाना हो जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news, Priyanka Chopra
FIRST PUBLISHED : October 11, 2022, 23:16 IST





