Amitabh Bachchan Birthday: महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का आज 80वां जन्मदिन है. ऐसे में क्या फैंस क्या सेलेब्स, हर कोई बिग बी को बर्थडे की मुबारकबाद देने में जुटा है.दुनियाभर से अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई मिल रही है. कई सेलेब्स ने भी उन्हें बर्थडे विश किया और इस लिस्ट में अब बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का नाम भी जुड़ गया है. शाहरुख खान ने बहुत ही खास अंदाज में बिग बी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने एक ट्वीट किया है, जिसमें बॉलीवुड के लेजेंड अमिताभ बच्चन के लिए बधाई संदेश लिखा है.
शाहरुख बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं, जो बच्चन परिवार के बेहद नजदीकियों में गिने जाते हैं. ऐसे में भला शाहरुख बिग बी को जन्मदिन की मुबारकबाद देने से कैसे पीछे रह जाते. उन्होंने सदी के महानायक को बर्थडे विश करने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया और उनका एक 3 सेकेंड का खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए उनके लिए प्यारा सा मैसेज लिखा.
One thing to learn from this great man, actor, superstar, father and superhuman is to never back away….instead learn….level up and launch again and again….forever. May you always be healthy and entertain our grand children also. Love you sir @SrBachchan pic.twitter.com/2biJ6bK9xU
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 11, 2022
शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन के लिए लिखे बधाई संदेश में लिखा- ‘एक बात जो इन महान इंसान, एक्टर, सुपरस्टार, पिता और सुपर ह्यूमन से सीखने लायक है, वह है कभी पीछे नहीं हटना. पीछे हटने से बेहतर, सीखो, सीखते जाओ और अपना पद ऊंचा करो. अपने आप को फिर से लॉन्च करो और करते रहो. मेरी दुआ है कि आप हमेशा स्वस्थ रहें और हमारे ग्रैंड चिल्ड्रन का भी आप मनोरंजन करते रहें. लव यू सर.’
वीडियो में अमिताभ बच्चन के साथ शाहरुख भी नजर आ रहे हैं और एक मोबाइल में रिकॉर्डिंग करते हुए गाते हैं- ‘एक-दूसरे से करते हैं प्यार हम…’ इतने में ही यह वीडियो खत्म हो जाता है. वीडियो देखकर और पोस्ट पढ़ने के बाद कई यूजर्स ने शाहरुख खान की थॉटफुल लाइन्स की तारीफ की और बिग बी को बर्थडे विश किया. आज अमिताभ बच्चन अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिसे लेकर कई स्टार्स ने उनके लिए पोस्ट शेयर किए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amitabh bachchan, Bollywood, Shah rukh khan
FIRST PUBLISHED : October 11, 2022, 20:38 IST





