Akshay Kumar Late night Video viral:अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी पहचाने जाते हैं. रात में जल्दी सोना, सुबह जल्दी उठना एक डिसिप्लिन रूटीन भी फॉलो करते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक लेट नाइट पार्टी में तो वह जाने से बचते हैं. फैंस भी एक्टर के इस रूटीन की काफी तारीफ करते हैं। लेकिन, अक्षय कुमार हाल ही में एक लेट नाइट पार्टी वाला वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. जिसके लिए फैंस अक्षय को ट्रोल भी कर रहे हैं.
अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के फैंस इन दिनों उनकी मच अवेटेड फिल्म रामसेतु (Ramsetu Star) को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इसी बीच एक्टर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लेकिन उनका ये वायरल वीडियो उनकी किसी फिल्म का नहीं बल्कि ये वीडियो प्रोड्यूसर अश्विनी यार्डी के बर्थडे सेलिब्रेशन का है. लेकिन हमेशा कॉन्ट्रोवर्सी से दूर रहने वाले अक्षय को अचानक उनके एक वीडियो को लेकर क्यों ट्रोल किया जाने लगा. आखिर इस बर्थडे पार्टी वाली वीडियो में ऐसा क्या है, जो अक्षय के डाई हार्ड फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे.
इसलिए ट्रोल हुए अक्षय
दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार ने प्रोड्यूस अश्विनी की बर्थडे पार्टी में शिरकत की थी. हालांकि अक्षय को इस लेट नाइट पार्टी में देखकर हर कोई हैरान था. ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि पार्टी वेन्यू के बाहर मौजूद कैमरामैन भी खिलाड़ी कुमार को वहां देखकर दंग रह गए. आलम ये था कि अक्षय के अपनी कार से उतरते ही, सारे कैमरामैन हूटिंग करने लगते हैं. यह वीडियो में साफ देखा जा सकता है. ऐसे में इस वीडियो में अक्षय को देखकर उनके फैंस कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें चार बजे नहीं उठना? एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है आज अक्षय कुछ ज्यादा ही जल्दी उठ गए।’ जबकि दूसरे ने लिखा, ‘ये पार्टी में कबसे जाने लग गए।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये तो 9 बजे सो जाते हैं ना और बोलते हैं पार्टी में नहीं जाता।’
अक्षय का पार्टी लुक
बात अगर अक्षय कुमार के पार्टी लुक की करें तो इस वीडियो में वह काफी कूल लुक में दिखाई दे रहे हैं. इस कूल लुक के साथ-साथ फैंस उनकी फिटनेस के लिए भी एक्टर को कमेंट कर रहे हैं. अक्षय का लुक देखकर एक फैंस ने लिखा कि वह अपनी उम्र से 10-12 साल छोटे नजर आ रहे हैं। एक अन्य ने कमेंट किया, ‘अक्षय सर काफी समय बाद किसी पार्टी में दिखे हो।’इतना ही नहीं फैंस अक्षय को ‘हैंडसम खिलाड़ी’भी बता रहे हैं. 55 साल की उम्र में भी इतना फिट नजर आने का क्रेडिट अक्षय अपने डिसिप्लिंड रूटीन को देते हैं. वैसे अक्षय अपने कई इंटरव्यू में फिटनेस के लिए लोगों को अवेयर करते नजर आते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Akshay kumar, Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : October 12, 2022, 20:36 IST





