बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्मों में एक ‘ऊंचाई’ (Uunchai) को लेकर भी लंबे समय ले दर्शकों के बीच बज बना हुआ है. फिल्म मेकर्स फिल्म के घोषणा के बाद से फिल्म से जुड़े सभी कास्ट के किरदारों का एक के बाद एक खुलासा कर दर्शकों को एक्साइटेड कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म की टीम ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के किरदार अमित श्रीवास्तव से लोगों से रूबरू करवाया था. अब मेकर्स ने फिल्म से अनुपम खेर (Anupam Kher) के किरदार का खुलासा किया है.
बता दें कि फिल्म की मेकिंग टीम के अलावा अनुपम खेर ने भी अपने सोशल अकाउंट पर फिल्म ‘ऊंचाई’ का नया पोस्टर शेयर कर अपने किरदार ओम शर्मा को लोगों से रूबरू करवाया है. अनुपम ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मिलिए ‘ऊंचाई’ के ओम शर्मा से.. ये फ़िल्म मेरी पहली फ़िल्म #सारांश को मिला के राजश्री के साथ पांचवीं फ़िल्म है. ‘ऊंचाई’ मेरे फ़िल्मी जीवन की एक बहुत ही अहम फ़िल्म है और इसका सारा श्रेय जाता है इसके निर्देशक सूरज आर. बड़जात्या को. ‘

पोस्टर में अनुपम खेर एक बार फिर दिख रहे हैं कि वे बहुमुखी प्रतिभा के राजा हैं. अनुपम खेर को दो पूरी तरह से अलग दुनिया में दिखाते हुए पोस्टर को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है. एक तरफ अनुपम खेर को उनकी किताब की दुकान के विनम्र परिवेश में देख सकते हैं तो दूसरी ओर, वह बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच एक पूरी तरह से अलग रोशनी में नजर आ रहे हैं.
Uunchai Poster: अमिताभ बच्चन ने किया ‘ऊंचाई’ के किरदार का खुलासा, अमित श्रीवास्तव को फैंस से करवाया रूबरू
बता दें कि दोस्ती इस फ़िल्म का मुख्य आधार हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर के साथ ही साथ बोमन ईरानी, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा, डैनी डेन्जोंगपा और नफीसा अली सोढ़ी भी हैं. राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा महावीर जैन फिल्म्स और बाउंडलेस मीडिया के सहयोग से निर्मित, सूरज आर. बड़जात्या द्वारा निर्मित ‘ऊंचाई’ 11 नवंबर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amitabh bachchan, Anupam kher
FIRST PUBLISHED : October 12, 2022, 13:44 IST





