सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भले ही अभी तक अपने प्यार को लोगों से छुपा कर रखा है लेकिन इनका रोमांस दुनिया भर में जगजाहिर है. बॉलीवुड के इस क्यूट रूमर्ड कपल को अक्सर एक साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है. इसके साथ बी-टाउन में होने वाली सभी पार्टी में कपल को अक्सर एक साथ शामिल होते हुए देखा जाता है. कुछ ऐसा ही नजारा एक बार फिर कपल के चाहने वालों को बॉलीवुड प्रोड्यूसर अश्विनी यार्डी के बर्थडे बैश में देखने को मिला.
अश्विनी यार्डी के बर्थडे बैश की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड के कई नामचीन सितारों को पार्टी में शामिल हुए. पार्टी में शरद केलकर,कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार, सलमान खान, मसाबा गुप्ता के साथ ही साथ सलमान खान की बहन अर्पिता खान अपने पति आयुष शर्मा के साथ और एक्टर रितेश देशमुख अपनी वाइफ एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा के साथ पार्टी में शामिल हुए थे. इनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी ने पार्टी में एक साथ शामिल होकर सारी लाइम लाइट चुरा ली.
कियारा ने अपने फैशन स्टेटमेंट से जीता दिल
बॉलीवुड कैमरामैन विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सिद्धार्थ-कियारा के एंट्री का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दोनों एक साथ कार से उतरे हुए और पार्टी में शामिल होते हुए दिखाई दिए. पार्टी के लिए सिद्धार्थ को डेनिम जैकेट के साथ ब्लैक पैंट में देखा गया, जबकि कियारा ने एक बार फिर से अपने फैशन स्टेटमेंट से सभी का दिल जीत लीं. गोल्डन स्कर्ट के साथ ह्वाइट रंग का क्रॉप टॉप डाले वह बिल्कुल स्टनिंग लग रही थीं. पार्टी में शामिल होने से पहले कपल ने एक साथ पैपराजी को पोज देकर उनका जीत लिया.
लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं सिद्धार्थ-कियारा
आपको बता दें कि सिद्धार्थ-कियारा एक दूसरे से लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को अभी तक ऑफिशयल नहीं किया है. हाल में जब सिद्धार्थ एक्टर विक्की कौशल के संग करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ शामिल हुए थे तो करण ने सिद्धार्थ से कियारा को लेकर सवाल किया था.
Koffee With Karan 7: कियारा आडवाणी संग डेट की सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की पुष्टि, बताया कब करेंगे शादी?
शो में करण जौहर ने सिद्धार्थ से उनकी लव लाइफ को पूछा, “अब जब आप कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं, तो क्या भविष्य की कोई योजना है? तुम कियारा आडवाणी से शादी करोगे? सिद्धार्थ ने जवाब दिया था कि अगर वह होगी, तो यह बहुत अच्छा होगा. लेकिन फिर अभी मैं नहीं बता सकता हूं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Kiara Advani, Sidharth Malhotra
FIRST PUBLISHED : October 11, 2022, 09:13 IST





