बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनके फैंस की भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. हो भी क्यों ना. पूरे पांच साल बाद किंग खान फैंस को पर्दे पर एंटरटेन जो करने वाले हैं. इस हिसाब से आप इस शाहरुख की कमबैक फिल्म भी कह सकते हो.
बात अगर फिल्म में नजर आने वाली कास्ट की करें तो शाहरुख के अपोजिट इस फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. वहीं जॉन अब्राहम भी फिल्म में लीड रोल में हैं. ऐसे में फैंस को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है. अब तो पठान के टीजर का फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ चुका है, जिसे उमैर संधू ने दिया है। उमैर द्वारा किए गए ट्वीट पर फैंस मिले-जुले रिएक्शंस दे रहे हैं.
शाहरुख खान की ‘पठान’ के टीजर का फर्स्ट रिव्यू
(फोटो साभार: @UmairSandu/Twitter)
उमैर संधू का ट्वीट
दरअसल, शाहरुख की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के टीजर का रिव्यू ओवरसीज सेंसर बोर्ड मेंबर उमैर संधू ने किया है. अपने ट्वीट में रिव्यू करते हुए उमैर ने लिखा, ‘पठान का टीजर…. केजीएफ, बाहुबली और आरआरआर जैसी फिल्मों का बाप है. शाहरुख की पर्दे पर वापसि के लिए ये बेहतरीन फिल्म है. ये फिल्म भारत में स्टाइलिश एक्शन एरा की शुरुआत करेगी. बता दें ‘उमैर संधू का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, फैंस भी इस उनके इस रिव्यू पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
नेटिजेंस का रिएक्शन
उमैर के इस ट्वीट पर जहां शाहरुख के सपोर्ट में फैंस दिल खोलकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जिन्होंने उमैर को गलत ट्वीट और गलत रिव्यू देने वाली बात कहकर ट्रोल भी किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ खबरें ऐसी भी है कि अभी तक टीजर सेंसर बोर्ड तक पहुंचा ही नहीं है तो कोई इसका रिव्यू कैसे कर सकता है बिना देखे. रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि सेंसर बोर्ड को रिलीज के पहले सोशल मीडिया पर रिएक्ट करने की स्वतंत्रता नहीं होती.
‘पठान’ की रिलीज डेट
बात अगर शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म पठान की रिलीज की करें तो यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. पठान एक पैन इंडिया फिल्म है, जो ना सिर्फ हिंदी में बल्कि तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज होने वाली है. फिल्म के निर्देशन की कमान सिद्धार्थ आनंद संभालेंगे जिन्होने इससे पहले वॉर और बैंग बैंग जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Shahrukh khan
FIRST PUBLISHED : October 12, 2022, 18:47 IST





