Cinema

अजय देवगन की Thank God की मुश्किलें और बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट से फिल्म की रिलीज रोकने की मांग


‘सिंघम’ के नाम से मशहूर बॉलीवुड स्टार अजय देवगन अपनी नई फिल्म ‘थैंक गॉड’ में चित्रगुप्त की भूमिका निभाकर बुरे फंस गए हैं. फिल्म में अजय के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत भी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म ट्रेलर रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है. फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.

फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर याचिकाकर्ता वकील मोहन लाल शर्मा ने कहा कि, फिल्म में भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया गया है. इससे कायस्थ समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. वहीं कायस्थ समाज का कहना है कि वह भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते हैं और फिल्म में उनका अपमान किया गया है. यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. याचिका में फिल्म के कारण समाज पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी कहा गया है कि फिल्म रिलीज होने से देश की शांति और सामंजस्य पर असर पड़ सकता है. अराजकता का माहौल पैदा हो सकता है.

आपको बता दें कि इस फिल्म को लेकर कायस्थ समाज के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रकांत सक्सेना पहले ही अजय देवगन और फिल्म निर्माता टी-सीरीज के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट में फिल्म के खिलाफ दर्ज नई याचिका से मुश्किलें और बढ़ गई हैं. पिछले दिनों इस फिल्म का टीजर आया, जिसमें चित्रगुप्त को मॉडर्न अवतार में दिखाया गया है. इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म ‘थैंक गॉड’ 24 अक्टूबर को देशभर में रिलीज की जाएगी.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : October 12, 2022, 16:38 IST

Leave a Reply