Movie Review

Mili First Look Poster Out | जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘मिली’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज, 24 साल की लड़की के रोल में आई नजर | Navabharat (नवभारत)


Mili First Look Poster Out

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वो आखिरी बार फिल्म ‘गुडलक जेरी’ में नजर आई थी। वहीं उनकी आगामी फिल्मों की लिस्ट में कई फिल्में कतार से हैं। अभिनेत्री जान्हवी कपूर वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बवाल’ के शूटिंग के बाद इन दिनों वो अपनी आगामी फिल्म ‘मिस्टर और मिसेज माही’ की तैयारियों में जुटी है। इस फिल्म में वो एक्टर राजकुमार राव के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। अभिनेत्री इस फिल्म में एक महिला क्रिकेटर के किरदार में दिखाई देंगी। जिसके लिए उन्होंने बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करनी भी शुरू कर दी है।

कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो नेट्स में बैटिंग करती नजर आई थी। जिसके लिए उन्होंने बकायदे हेलमेट, ग्लव्स और पैड्स भी पहन रखी थी। शनण शर्मा द्वारा निर्देशित ‘मिस्टर और मिसेज माही’ फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन कर रहा है। जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वो फिल्म ‘रूही’ में साथ नजर आई थी। वहीं अब जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म ‘मिली’ से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो चुका है।

यह भी पढ़ें

पोस्टर में वो एक मिली नौडियाल नाम की लड़की के भूमिका में नजर आ रही है। जिसकी उम्र 24 साल है और वो बीएससी नर्सिंग से ग्रेजुएट है। इस फिल्म को जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपने इस फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने पोस्टर के कैप्शन में लिखा, ‘1 घंटे में उसकी जिंदगी बदलने वाली है… मिली।’ इस फिल्म में उनका लुक फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रहा है। हालांकि, अब तक इससे अधिक की जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply