Movie Review

Anupam Kher | अनुपम खेर ने अमरीश पुरी संग शेयर किया थ्रोबैक स्टेज शो वीडियो, कहा- ये थे मासूमियत भरे दिन! | Navabharat (नवभारत)


Anupam Kher

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Veteran) अभिनेता (Actor) अनुपम खेर (Anupam Kher) अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ में भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अनुपम खेर अब तक कई हिट फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके है और वो आगामी दिनों में भी कई फिल्मों में नजर आने वाले है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। ये एक थ्रोबैक वीडियो है।

जिसमें उनके साथ बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी भी नजर आ रहे हैं। ये एक स्टेज शो वीडियो है। जो काफी साल पुराना है। वीडियो में अनुपम खेर ने बताया कि जब उनके स्ट्रगल के दिन थे तब अमरीश पुरी एक शूटिंग कर रहे थे और वो शीशे के सामने खड़े होकर एक गाना गा रहे थे। वो गाना था ‘सर चमक-चमक के कह रहा है उग भी जा तू मुझे गंजा ना बना कसम है तुझे उग भी जा’ ये गाना काफी मजेदार है।

यह भी पढ़ें

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, ‘अमरीश जी और मैं! बहुत साल पहले एक स्टेज शो में। ये थे मासूमियत भरे दिन!’ अनुपम खेर और अमरीश पुरी में खास लगाव था। अब उनका ये वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.