Cinema

Drishyam 2 | फिल्म ‘दृश्यम 2’ से तबू का फर्स्ट लुक आया सामने, धाकड़ अंदाज में नजर आई अभिनेत्री | Navabharat (नवभारत)


Drishyam 2

Photo – Taran Adarsh Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अजय देवगन (Ajay Devgan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) को देखने के लिए फैंस काफी उतावले है। इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। इस फिल्म का पहला भाग फैंस को बेहद रोचक लगा था। जिसके बाद वो इस फिल्म के दूसरे भाग को देखने के लिए काफी उत्साहित है। इस फिल्म की कहानी सलगांवकर परिवार पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन और इशिता दत्ता भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगी।

वहीं हाल ही में इस फिल्म से तबू का फर्स्ट लुक सामने आया है। जिसमें वो धाकड़ अंदाज में दो पुलिस वालों के बीच में खड़ी नजर आ रही हैं। तबू एक बार फिर पुलिस महानिरीक्षक मीरा देशमुख के भूमिका में अपनी वापसी कर रही है। ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तबू के फर्स्ट लुक को शेयर किया है। तरण आदर्श ने फर्स्ट लुक शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘दृश्यम 2′: तबू फर्स्ट लुक… टीम दृश्यम 2 ने फिल्म से तब्बू का फर्स्ट लुक लॉन्च किया… सितारे अजय देवगन… अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित… सिनेमाघरों में 18 नवंबर 2022’

यह भी पढ़ें

अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण गुलशन कुमार, टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने मिलकर किया है। जबकि वायकॉम18 स्टूडियोज ने प्रस्तुत किया है और देवी श्री प्रसाद ने इस फिल्म को संगीत दिया है। फिल्म ‘दृश्यम 2’ 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply