Cinema

Double XL Trailer Release | फिल्म ‘डबल एक्सएल’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा का दिखा बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन | Navabharat (नवभारत)


Double XL Trailer Release

Photo – Screen Grab From Video

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की आगामी फिल्म ‘डबल एक्सएल’ (Double XL) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म का ट्रेलर आज दोपहर 2 बजे रिलीज हुआ है। जो भूषण कुमार की टी-सीरीज के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के अलावा जहीर इकबाल, महत राघवेंद्र और भारत के मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी प्लस-साइज में नजर आ रही हैं। हुमा कुरैशी दिल्ली जाना चाहती है। जहां वो स्पोर्ट्स चैनल पर स्पोर्ट्स प्रज़ेंटर बनना चाहती है, लेकिन वो अपने ज्यादा हेल्दी होने की वजह से नहीं जा पाती है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा के फैशन ट्रेवलॉग फण्ड के लिए चैनल वाले राजी हो गए है, लेकिन अपने डबल एक्सेल साइज के वजह से सफल नहीं हो पाती है। इन सब के बावजूद भी वो हार नहीं मानती है। जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी एक साथ लंदन चली जाती है।

यह भी पढ़ें

3 मिनट 3 सेकंड का ये वीडियो कॉमेडी से भरपूर है। सतराम रमानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म गुलशन कुमार, टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अज़ीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है। ‘डबल एक्सएल’ फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply