Cinema

Swatantra Veer Savarkar Film Update | ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर से अंकिता लोखंडे ने फर्स्ट लुक पोस्टर किया शेयर, बोलीं- ‘मैंने काफी इंतजार किया…’ | Navabharat (नवभारत)


‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर से अंकिता लोखंडे ने फर्स्ट लुक पोस्टर किया शेयर, बोलीं- ‘मैंने काफी इंतजार किया…’

मुंबई: टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे जैन (Ankita Lokhande Jain) एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अंकिता बहुत जल्द फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ (Swatantra Veer Savarkar) में मुख्य भूमिका निभाती दिखाई देंगी। इस खबर की पुष्टि करते हुए अंकिता ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स को अपने नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने कैरक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। अंकिता ने फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मैंने अपने इस किरदार को जगजाहिर करने के लिए काफी इंतजार किया है। मैं फिल्म ‘स्वंतंत्रीवीर सावरकर’ में मुख्य एक्ट्रेस का किरदार निभा रही हूं। मुख्य भूमिका वाली यह मेरी पहली फिल्म होगी। मैं इस यात्रा का अनुभव करने के लिए उत्सुक हूं।’ 

अंकिता ने फिल्म की टीम और निर्माताओं को शुक्रिया अदा करते हुए कहा- ‘यह आपके बिना संभव नहीं होता। आप हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं। थैंक यू प्रोड्यूसर सर… मुझे यह अवसर देने के लिए ‘आनंद पंडित मोशन पिक्चर’ को धन्यवाद। रणदीप हुड्डा को भी धन्यवाद जो एक महान अभिनेता हैं और अब एक निर्देशक भी हैं।’ देखें सोशल मीडिया पोस्टर-

यह भी पढ़ें

 

बता दें, फिल्म ‘स्वंतंत्रीवीर सावरकर’ क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के मौके पर वह निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख रहे हैं। अब फैंस भी उत्साहित हैं क्योंकि फिल्म में अंकिता लोखंडे को भी लिया गया है। फिल्म में अंकिता रणदीप हुड्डा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

Leave a Reply