
मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और पंजाबी एक्टर हार्डी संधू (Hardy Sandhu) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ (Code Name Tiranga) को लेकर काफी सुर्खियों में है। फैंस उनकी फिल्म के रिलीज होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं उनका ये इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है क्योंकि ये फिल्म कल यानी 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं मेकर्स ने भी दर्शकों के लिए इस फिल्म के टिकट पर भारी छूट का ऐलान कर दिया है।
मेकर्स ने इस फिल्म के रिलीज के दिन टिकट की कीमत सिर्फ 100 रुपये कर दिया है। 14 अक्टूबर को प्रशसंकों को इस को देखने के लिए केवल 100 रुपये टिकट के लिए देने होंगे। बता दें कि नेशनल सिनेमा डे के दिन से फिल्मों के टिकट पर ऑफर लगातार चल रहे हैं। जिसकी लिस्ट में अब परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ भी शामिल हो गई है। इस धमाकेदार ऑफर का वीडियो रिलायंस एंटरटेनमेंट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसमें परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू बोलते नजर आ रहे है कि हमारी फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ 14 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें
ये फिल्म जितनी हमारी है उतनी आपकी भी है इसलिए हम सब आपके लिए लेकर आए है फर्स्ट डे टिकट स्पेशल प्राइस। देशभर के सभी सिनेमाघरों में मात्र 100 रुपये में। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘पूरे भारत में दर्शकों के लिए एक विशेष ओपनिंग डे ऑफर! ₹100/- के टिकट शुक्रवार, 14 अक्टूबर को! कोड नेम तिरंगा 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’ गौरतलब है कि यह एक फुल एक्शन फिल्म है। जिसमें परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता ने किया है।





