Movie Review

Salman Khan | सलमान खान ने पूजा हेगड़े के जन्मदिन पर किया विश, ‘किसी का भाई किसी की जान’ के सेट पर अभिनेत्री ने काटा केक | Navabharat (नवभारत)


Salman Khan

Photo – Instagram

मुंबई : साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) की शूटिंग (Shooting) में काफी व्यस्त है। आज वो अपना 32वां जन्मदिन (Birthday) मना रही है। अभिनेत्री ने फिल्म की टीम के साथ फिल्म के सेट पर ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। जिस दौरान उन्होंने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। वहीं इस दौरान बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भी सेट पर ही मौजूद थे।

उनके साथ सेट पर साउथ के सुपरस्टार जगपति बाबू और वेंकटेश भी उपस्थित रहे। सभी टीम की उपस्थिति में केक काटकर पूजा हेगड़े का जन्मदिन मनाया गया। इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो सलमान खान फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया गया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘किसी का भाई किसी की जान’ की टीम की ओर से पूजा हेगड़े को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’ इस पोस्ट पर फैंस के शुभकामनाओं का तांता लगा है।

यह भी पढ़ें

वहीं सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर किया है। जिसमें सलमान खान पूजा हेगड़े और वेंकटेश के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पूजा हेगड़े केक काटती नजर आ रही है।

गौरतलब है कि फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान और पूजा हेगड़े के साथ एक्ट्रेस शहनाज गिल भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ एक्टर सलमान खान रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ को भी होस्ट कर रहे है। सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी कटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply