Movie Review

Mirzapur Season 3 | अदाकारा रसिका दुग्गल ने ‘मिर्जापुर’ सीजन 3 की शूटिंग की पूरी, वीडियो पोस्ट कर कहा- ‘खत्म हो गई है! बीना…’ | Navabharat (नवभारत)


अदाकारा रसिका दुग्गल ने ‘मिर्जापुर’ सीजन 3 की शूटिंग की पूरी, वीडियो पोस्ट कर कहा- ‘खत्म हो गई है! बीना…’

मुंबई: वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस सीरीज का दूसरा पार्ट भी काफी पॉपुलर हुआ था। अब मेकर्स ‘मिर्जापुर’ सीजन 3 लेकर आ रहे हैं। ‘मिर्जापुर’ की बात करें तो, इस सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्जापुर शहर की है। इसमें पंकज त्रिपाठी ने कालेन भैया का किरदार निभाया है। उनके अलावा इस सीरीज में अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी जैसे कई दमदार कलाकारों ने काम किया है। ‘मिर्जापुर’ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस सीरीज के फैंस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल इसकी शूटिंग की जा रही है।

इसी बीच एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने एक वीडियो शेयर कर सीरीज को लेकर नई जानकारी दी है। अभिनेत्री ने पोस्ट किए गए वीडियो को कैप्शन दिया, ‘और शूटिंग खत्म हो गई है! बीना… तुम्हारी शरारतें मुझे हमेशा याद रहेंगी।’ देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें

 

इस वीडियो के जरिए उन्होंने ऐलान किया है कि सीरीज में उनके किरदार की शूटिंग खत्म हो गई है। शुरुआत में वह बीना के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चीजों को पैक करती नजर आती हैं। पंकज त्रिपाठी फिर केक काटते और सीरीज के डायरेक्टर और पूरी टीम के साथ जश्न मनाते नजर आते हैं। रसिका के इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनका किरदार तीसरे सीजन में खत्म हो जाएगा. उस वक्त उन्होंने कहा था, ‘इस सीरीज की कास्ट और क्रू मेरे परिवार की तरह है। हमने साथ काम करते हुए एक रिश्ता विकसित किया। मैं मिर्जापुर के सेट पर जाने और अपने लोगों के साथ काम करने से चूकने वाला हूं।’ सीरीज का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है। बताया गया है कि इस सीरीज का तीसरा सीजन नवंबर 2022 में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply