मुंबई: करवाचौथ के मौके पर देशभर में जश्न मनाया गया. बॉलीवुड इंडस्ट्री में करवाचौथ पर ‘Bollywood Wives’ ने सज धजकर चांद देखा और पूजा की. अनिल कपूर के घर ‘Bollywood Wives’ का मेला लगा. यहां पहुंची शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन समेत कई ‘Bollywood Wives’ ने करवाचौथ धूमधाम से मनाया. वहीं शिबानी दांडेकर ने अपने पहले करवाचौथ पर कोई फास्ट नहीं रखा.
पोस्ट कर बताई वजह
शिबानी दांडेकर का यह पहला करवाचौथ रहा. इसके बाद भी शिबानी ने व्रत नहीं रखा. इसकी वजह भी शिबानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर शेयर की है. शिबानी दांडेकर ने अपनी एक फोटो पोस्ट की है. इस फोटो में शिबानी एक खूबसूरत मंगलसूत्र पहने हुए नजर आ रही हैं. शिबानी ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा मैं अपना पहला करवाचौथ पर खूबसूरत मंगलसूत्र को पहन रही हैं. यह कहने की जरूरत नहीं है कि मैंने व्रत नहीं रखा है. लेकिन मेरा प्यार फरहान के लिए भरपूर है. फरहान ने भी कहा कि प्यार को सेलिब्रेट करते हैं.
फरवरी में की थी शादी
बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने इसी साल फरवरी महीने में शादी की थी. इससे पहले दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे. सालों तक डेट करने के बाद फरवरी में दोनों ने शादी कर ली थी. इससे पहले भी दोनों ने अपने रिश्ते को ओपन रखा था. दोनों तस्वीरों में साथ में नजर आते रहते थे. शादी के बाद शिबानी का यह पहला करवाचौथ था.
फरहान खान की दूसरी शादी
फरहान खान ने शिबानी दांडेकर से दूसरी शादी की है. इससे पहले फरहान ने अधुना भबानी से शादी की थी. फरहान और अधुना भबानी की 2 बेटियां भी हैं. अधुना भबानी एक हेयरस्टाइलिस्ट हैं. अधुना की फरहान से मुलाकात दिल चाहता है के सेट पर हुई थी. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली. साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया था. इसके बाद इसी साल फरहान ने दूसरी शादी की है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news, Farhan akhtar
FIRST PUBLISHED : October 14, 2022, 07:00 IST





