
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की एक्ट्रेस (Actress) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ लॉस एंजेलिस में हैं। वो भले ही विदेश में है, लेकिन वो वहां भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का त्योहार मनाई है। जिसके लिए उन्होंने अपने हाथों पर निक जोनास के नाम की मेंहदी भी लगाई है। जिसकी तस्वीर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। जिसमें वो अपने हाथ में पति के नाम की मेहंदी लगाई है। उनके हाथ की हथेली पर NJ लिखा है साथ ही उन्होंने एक छोटा सा हार्ट भी बनाया है।
उनके हाथ की कलाई में लाल रंग की चूड़ियां भी नजर आ रही है। उनके इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के हाथ में छलनी भी नजर आ रही है। जिससे इस व्रत को करने वाली महिलाएं छलनी में चांद देखकर अपना उपवास तोड़ती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर को शेयर करते हुए सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं भी दिया है। उन्होंने इस तस्वीर में पति निक जोनास को भी टैग किया है। अभिनेत्री ने अपने इस तस्वीर में रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास दिसंबर 2018 में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। कपल की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। वो अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी फैमिली के साथ भी काफी समय बिताती है। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट कि तो अभिनेत्री ने अपनी आगामी स्पाई सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इसके साथ ही वो बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगी।





