मुंबई: निशांत भट (Nishant bhat) ने रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak dikhhla jaa 10) में वाइल्ड कार्ड एंट्री की है. वह शो में नए कंटेस्टेंट के तौर पर आए है. कोरियोग्राफर, निशांत बिग बॉस ओटीटी, बिग बॉस 15 और खतरों के खिलाड़ी 12 जैसे रियलिटी शो में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं. इस रियलिटी शो में आने से पहले, निशांत ने सुपर डांसर और बिग बॉस जैसे रियलिटी शो के लिए भी बैकस्टेज काम किया है. निशांत ने अपने अब तक के किए गए काम से अपनी अलग पहचान बनाई है.
निशांत भट्ट ‘झलक दिखला जा 10’ के आगामी एपिसोड में एलजीबीटीक्यूLGBTQIA+ समुदाय के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नजर आएंगे। वह उनकी रोजमर्रा की जिंदगी के उत्पीड़ित दर्द को दर्शाते नजर आएंगे। निशांत के इस एक्ट को दर्शकों और जजों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. निशांत के अभिनय को देखकर करण जौहर खुद नहीं संभाल पाए और भावुक हो गए. एक एक्ट को देखने के बाद उन्होंने कहा, ‘मैं एक दम सन्न हो गया था क्योंकि मैं खुद इससे गुजर चुका हूं. इतना ही नहीं करण ने निशांत के डांस की तारीफ की और उनके एक्ट को बेहतरीन बताया.
भावुक हुए करण जौहर
वैसे ये पहली बार नहीं है कि जब करण स्टैज पर भावुक होते नजर आ रहे हैं. इससे पहले भी कई बार जब करण जौहर को कंटेस्टेंट का एक्ट बहुत पसंद आता है या कोई एक्ट उनके दिल को छू जाता है तो वह इमोश्नल हो जात हैं. हाल ही में निशांत भट्ट ने पिंकविला को दिए अपने एक इंटरव्यू में अपने अंतिम उद्देश्य के बारे में काफी कुछ बताया। उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य डांस फ्लोर के दूसरी तरफ होना है, और अभी भले ही मैं कंटेंस्टेंट हूं लेकिन मैं जज पैनल का हिस्सा बनना चाहता हूं. “
निशांत ने कही दिल की बात
निशांत भट एक जाने-माने कोरियोग्राफर हैं और उनका मुकाबला सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के साथ चल रहा है.अपनी बात को आगे रखते हुए निशांत कहते हैं, “जैसे करण जौहर सर ने कहा, मेरे लिए, मैं मेरी प्रतियोगिता हूं। मुझे अपनी उम्मीदों पर खरा उतरना है और जो लोग मुझे अतीत में देख चुके हैं उसे बढ़कर कुछ कर दिखाना है. मुझे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना है। जिन लोगों को मुझसे उम्मीदें है कि मैं कुछ अलग कर सकता हूं, उनकी इस उम्मीद को मुझे हर हाल में पूरा करना है।”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Jhalak Dikhla jaa, Karan johar, Nishant Bhatt
FIRST PUBLISHED : October 14, 2022, 17:22 IST





