Cinema

Shaheen Bhatt | क्या शादी से पहले प्रेग्नेंट थी आलिया? बहन शाहीन भट्ट बोलीं- ‘मैं बात नहीं करूंगी…’ | Navabharat (नवभारत)


क्या शादी से पहले प्रेग्नेंट थी आलिया? बहन शाहीन भट्ट बोलीं- ‘मैं बात नहीं करूंगी…’

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Bollywood actress Alia Bhatt) जल्द ही मां बनने वाली हैं। 14 अप्रैल को आलिया ने अभिनेता रणबीर कपूर से धूमधाम से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। इसके कुछ महीने बाद कपल ने फैंस को जल्द ही पैरेंट्स बनने की भी गुड न्यूज़ दी। आपको बता दें, आलिया-रणबीर ने शादी के दो महीने बाद दी खुशखबरी दी थी। इसके बाद चर्चा थी कि आलिया शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं? इस पर अब आलिया की बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

News18 को दिए इंटरव्यू में शाहीन ने कहा- ‘मैं आलिया के बारे में बात नहीं करूंगी। यह उसका जीवन है। आलिया लगातार अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर ट्रोल हो रही हैं। उनकी हर पोस्ट पर कुछ न कुछ निराशाजनक, ट्रोल करने वाले कमेंट्स आते हैं।  लेकिन हम सभी जानते हैं कि किन कमेंट्स पर ध्यान देना है और किस पर नहीं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह साल हम सभी के लिए बहुत अच्छा रहा है। आलिया प्रेग्नेंट है और उनका बच्चा हमारी जिंदगी में और खुशियां लाएगा। मैं भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’ 

यह भी पढ़ें

 

शादी के तकरीबन दो महीने बाद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा था कि ‘वह प्रेग्नेंट हैं। तो कपूर परिवार के साथ उनके फैंस भी खुश थे।’

Leave a Reply