Cinema

‘ब्लैक फ्राइडे’ के एक्टर जीतेंद्र शास्त्री के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर


नई दिल्ली: जीतेंद्र शास्त्री (Jitendra Shastri) मंझे हुए थियेटर एक्टर थे, जिन्होंने ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ और ‘राजमा चावल’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था. इस खबर को उनके दोस्तों और साथियों संजय मिश्रा और राजेश तैलंग ने दूसरे लोगों के साथ साझा किया. जीतेंद्र को लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में उस्मान के रोल में भी देखा गया था.

संजय मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर दुखद खबर साझा करते हुए लिखा, ‘जीतू भाई आप होते तो आप कुछ ऐसे बोलते, ‘मिश्रा कभी-कभी क्या होता है ना की, मोबाइल में नाम रह जाता है और इंसान नेटवर्क से बाहर हो जाता है.’ आप दुनिया से बाहर हैं, लेकिन हमेशा मेरे दिल और दिमाग में रहेंगे. ओम शांति.’

फिल्म बिरादरी जीतेंद्र शास्त्री के निधन से हुई हैरान
अभिनेता के आकस्मिक निधन ने फिल्म बिरादरी को हैरान कर दिया है और उन्होंने जीतेंद्र शास्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है. द सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने भी उनके प्रति संवेदना व्यक्त की. सिंटा ने जितेंद्र शास्त्री के निधन पर शोक जताया.

Jitendra Shastri death News, Mirzapur Usman dies, Jitendra Shastri Dies, Jitendra Shastri life, Jitendra Shastri news, जीतेंद्र शास्त्री, जीतेंद्र शास्त्री का निधन

(फोटो साभार: Twitter)

जीतेंद्र शास्त्री को उनके साथियों ने किया याद
राजेश तैलंग ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए हिंदी में ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘विश्वास नहीं हो रहा है कि जीतू भाई नहीं रहे, क्या कमाल के अभिनेता थे, क्या कमाल के इंसान थे और कमाल का सेंस ऑफ ह्यूमर था. उनके साथ काम करने का मौका मिला, यह मेरा सौभाग्य था. जीतू भाई सादर नमन.’

जीतेंद्र शास्त्री ने कई फिल्मों में किया था काम
जीतेंद्र शास्त्री न केवल फिल्मों, बल्कि थिएटर की दुनिया में भी प्रसिद्ध थे. जितेंद्र शास्त्री ने ‘लज्जा’, ‘दौर’, ‘चरस’, ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी कई फिल्मों में काम किया था. उन्होंने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ में कमाल का अभिनय किया था, जिसके लिए उनकी सराहना भी हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने नेपाल में बैठे एक मुखबिर की भूमिका निभाई थी, जो एक कुख्यात आतंकवादी को पकड़ने में मदद करता है.

Tags: Actor, Bollywood, Death

Leave a Reply