Cinema

बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई ऋतिक-सैफ की ‘विक्रम वेधा’, तीसरे फ्राइडे किया महज इतना कलेक्शन, देखें आंकड़े


मुंबई: Vikram Vedha Box Office Collection: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) रिलीज के बाद ठीक-ठाक कमाई कर रही थी. लेकिन भारी भरकम बजट में बनी ये फिल्म कलेक्शन के मामले में फ्लॉप साबित हो रही है. मेकर्स को और साथ-साथ फैंस को इस बड़े बजट वाली फिल्म काफी उम्मीदें थीं, जो पूरी नहीं हो पा रही हैं. रिलीज के तीसरे हफ्ते में तो ‘विक्रम वेधा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से संघर्ष करती नजर आ रही है. फिल्म की कमाई भी करोड़ की बयाज लाख में होनी शुरू हो गई है.

ऋतिक-सैफ स्टारर फिल्म ‘विक्रम वेधा’ जब रिलीज हुई थी. तब इन स्टार्स के फैन इन दोनों की जोड़ी को देखकर फिल्म के रिकॉर्ड ब्रेक करने के कयास लगा रहे थे. लेकिन हुआ इसके बिल्कुल विपरित ही, फिल्म की रिलीज का ये तीसरा हफ्ता है और फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पा रही है. हालांकि दो बड़े सुपरस्टार के एक साथ पर्दे पर आने के बाद फिल्म का सफल होना साफ नजर आ रहा था, लेकिन ‘विक्रम वेधा’ फिसड्डी साबित हुई.

ऋतिक रोशन की फिटनेस पर फिदा हैं राधिका आप्टे? बताया एक्टर की किस चीज पर आया उनका दिल

झंडे नहीं गाड़ पाई ऋतिक-सैफ की जोड़ी

हैंडसम हंक ऋतिक रोशन और डैशिंग लुक वाले सैफ अली खान की जोड़ी ‘विक्रम वेधा’ की नैया पार नहीं लगा पाई. ट्रेलर के बाद से ऐसा लगा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. लेकिन ऐसा हो ना सका. बॉक्स ऑफिस इंडिया वेब साइट की खबर के मुताबिक इन फिल्म बहुत बुरे दौर से गुजर रही है. फिल्म के रिलीज के तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आए हैं. रिपोर्ट की मानें तो ‘विक्रम वेधा’ ने 15वें दिन मजह 55 लाख रुपये की कमाई की है. फिल्म की बड़ी लीड को देखते हुए ये कमाई बहुत निराशाजनक है. फिल्म भले ही कमाल ना दिखा पा रही हो, लेकिन फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के काम को काफी पसंद किया जा रहा है.

‘विक्रम वेधा’ का कलेक्शन

वैसे रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के कमाई के आंकड़ें देखें जाए तो फिल्म ने पहले दिन 10.58 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 12.51 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 13.85 करोड़ रुपये, चौथे दिन 5.39 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 5.77 करोड़ रुपये, छठे दिन 7.21 करोड़ रुपये, सातवें दिन 3.26 करोड़ रुपये, आठवें दिन 2.54 करोड़ रुपये और नौवें दिन 3.94 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इसके अलावा वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘विक्रम वेधा’ ने अब तक 125 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से मेकर्स के फायदे की बात करें तो उन्हें तगड़ा झटका लगा है.

Tags: Hrithik Roshan, Saif ali khan

Leave a Reply