Cinema

श्रीदेवी की फैन शेफाली शाह ने किया खुलासा, बोलीं- ‘धीरे धीरे करने लगी थीं उनकी नकल’


मुंबई: शेफाली शाह अपने किरदारों से लोगों का दिल जीतन बखूबी जानती हैं. अपने अभिनय से उन्होंने खूब तारीफें बटोरी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस जंगली पिक्चर्स की ‘डॉक्टर जी’ में नजर आ रही हैं. इस फिल्म में भी शेफाली के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब शेफाली के किरदार की सराहान की जा रही है. इससे पहले भी शेफाली अपने काम से लोगों का दिल जीत चुकी हैं.

अपने एक्टिंग करियर में शेफाली ने ‘जलसा’, ‘डार्लिंग्स’ और ‘दिल्ली क्राइम 2’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज से दर्शकों को हैरान किया है. अब वह आयुष्मान खुराना की ‘डॉक्टर जी’ में भी स्त्री रोग विशेषज्ञ का किरदार निभाकर वाहवाही लूट रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वह श्रीदेवी की बहुत बड़ी फैन हैं और वह उनकी नकल भी किया करती थी. उनका कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह एक एक्टिंग में करियर बनाएंगी और कभी एक्ट्रेस बनेंगी.

श्रीदेवी को बताया फेवरेट
अपने दिए गए इंटरव्यू में शेफाली ने बताया कि वह श्रीदेवी से काफी इंप्रेस थीं, वह उनकी फेवरेट थी, वह उनकी तरह बनने की कोशिश करती थीं. उनका कहना है कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा थीं. शेफाली की मानें तो उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता. अपनी बात आगे रखते हुए शेफाली कहती हैं, उनकी पसंदीदा एक्ट्रेसेस में स्मिता पाटिल भी एक हैं.शेफाली का कहना है कि इन दों अभिनेत्रियां की तो बात ही कुछ और थीं.”

बेटे ने की आयरन मैन से तुलना
इंटरव्यू के दौरान शेफाली अपने बेटे के बारे में बात करते हुए कहती है, “मेरे बेटे को मुझ पर बहुत गर्व है. दिल्ली क्राइम 2 करने के बाद मेरी सबसे ज्यादा तारीफ मेरे बेटे ने ही की थी. उसने मुझसे कहा कि आप जानते हैं कि आप आयरन मैन की तरह बन गई हैं. जब मैंने उससे इसकी वजह पूछी तो उसने कहा कि, मैं एक सुपरवुमन की तरह हूं? मेरा काम देखने के बाद उसने मेरी तुलना ‘आयरन मैन’ से की। मेरे बेटे ने कहा कि जिस तरह आयरन मैन की निभाई भूमिका को भूला नहीं जा सकता, उसी तरह आपके काम को भी कोई रिप्लेस नहीं कर सकता.”

बता दें इन दिनों शेफाली शाह अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में डॉक्टर नंदिनी की भूमिका में नजर आ रही हैं. हर बार की तरह उनके इस किरदार को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है.

Tags: Shefali Shah, Sridevi

Leave a Reply