Movie Review

Doctor G Box Office | दूसरे दिन भी बरकरार रहा आयुष्मान खुराना की ‘डॉक्टर जी’ का जलवा, शनिवार को फिल्म ने कमाए इतने करोड़ | Navabharat (नवभारत)


Doctor G Release Date Ayushmann Khurrana's new film all set to hit the theaters on THIS day

मुंबई: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की सामाजिक ड्रामा फिल्म ‘डॉक्टर जी’ (Doctor G Box Office) इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर अभिनेता काफी उत्साहित थे। साथ ही रिलीज का भी इंतजार कर रहे थे। आयुष्मान खुराना की यह एक काम बजट फिल्म है। इसके बावजूद दर्शक इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सभी को चौका दिया है। ‘डॉक्टर जी’ ने ओपनिंग कलेक्शन 3.5 करोड़ रुपये था। खास बात यह है कि पहले दिन के मुकाबले फिल्म में दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। 

शनिवार को आयुष्मान खुराना की  ‘डॉक्टर जी’ ने 5.1 करोड़ का बिजनेस कर मेकर्स की खुश कर दिया है। इसके बाद अब फिल्म की कुल कमाई 8.6 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मेकर्स ने इस फिल्म को पूरे देश में करीब 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। 

यह भी पढ़ें

 

आयुष्मान खुराना के अलावा फिल्म ‘डॉक्टर जी’ रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह अहम भूमिका में दिखाई देंगे रहे हैं। फिल्म रिलीज से पहले सभी कलाकारों ने  ‘डॉक्टर जी’ का प्रमोशन भी किया था। मेकर्स ने भी फिल्म का प्रमोशन करते हुए पोस्टर से लेकर ट्रेलर और फिल्म के गाने रिलीज कर फैंस का उत्साह बढ़ाया था। 

Leave a Reply