मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) उन अभिनेताओं में गिने जाते हैं, जो अक्सर हंसी-मजाक के मूड में दिखाई देते हैं. उन्हें लेकर अक्सर मीडिया में कई तरह की खबरें आती हैं, जिन पर वह कभी रिएक्ट नहीं करते. लेकिन, अब एक खबर पर बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार बुरी तरह भड़क उठे हैं. अभिनेता ने उन खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उनके पास 260 करोड़ का प्राइवेट जेट होने का दावा किया गया था.
अक्षय कुमार ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अपने पास 260 करोड़ की कीमत का प्राइवेट जेट होने की खबरों को गलत बताया है. इस पर रिएक्ट करते हुए अक्षय कुमार लिखते हैं- ‘लायर, लायर… पैंट ऑन फायर. बचपन में सुना था ये. ठीक ही सुना था, कुछ लोग स्पष्ट रूप से बड़े नहीं हुए हैं. अब मैं उन्हें बचकर जाने देने के मूड में नहीं हूं. मेरे बारे में बेबुनियाद झूठ लिखो और मैं इसे जाने दूं. यहां पैंट ऑन फायर (POF) आपके लिए है. #POFbyAK।’
अक्षय कुमार ने एक खबर का स्क्रीन शॉट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है. अभिनेता के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया है और फेक रिपोर्ट पर इस तरह रिएक्शन देने के उनके अंदाज की तारीफ की है.एक यूजर अक्षय कुमार के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए लिखा- ‘अक्की सर आज राउडी मूड में लग रहे हैं.’ एक अन्य ने लिखा- ‘अरे सर, ऐसे कौन एक्सपोज करता है. लंबे समय बाद आपको आक्रामक मूड में देखकर अच्छा लग रहा है.’ एक और यूजर लिखता है- ‘यह ट्वीट देखकर बहुत अच्छा लग रहा है, आज कल ऐसी निराधार अफवाहें सामने आती रहती हैं. आपने ठीक जवाब दिया. ‘
प्राइवेट जेट खरीदने की खबरों पर अक्षय कुमार का पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम: @akshaykumar)
दूसरी ओर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतु को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. राम सेतु में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा भी अहम रोल में हैं. दूसरी तरफ उनकी आखिरी रिलीज फिल्म कठपुतली थी, जिसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह फीमेल लीड में थीं. इसके अलावा इसी साल उनकी रक्षा बंधन भी रिलीज हुई, जो इसी साल रक्षा बंधन के मौके पर आई थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Akshay kumar, Bollywood, Bollywood news
FIRST PUBLISHED : October 16, 2022, 16:20 IST





