Cinema

Troll! 17 साल छोटी अनन्या पांडे से रणबीर कपूर के लव एंगल पर छिड़ी बहस, ट्रोलर्स ने कहा- ‘बाप बेटी की जोड़ी’


हाइलाइट्स

रणबीर कपूर और अनन्या पांडे के एज गैप पर हो रही बहस.
एक ब्रांड के एड में दोनों कपल के तौर पर आ रहे नजर.

मुम्बई. बॉलीवुड में बदलाव का दौर पिछले कुछ समय से देखने को मिल रहा है और नए सब्जेक्ट्स पर काम किया जा रहा है. लेकिन एक चीज ऐसी है जो बॉलीवुड में बदल नहीं रही है, वह है कास्टिंग पैटर्न. यानी उम्रदराज हीरो के साथ छोटी उम्र की एक्ट्रेसेज को कास्ट करना. मनोरंजन जगत भले ही इस कॉन्सेप्ट को बदलने का इच्छुक ना हो लेकिन दर्शक अब इसे एक्सेप्ट नहीं करना चाहते. हाल ही ऐसा देखने को मिला जब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) के लव एंगल को देखकर दर्शकों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

रणबीर कपूर और अनन्या पांडे का एक एड इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, इंडियन वियर पर बेस्ड इस एड में रणबीर और अनन्या को कपल के तौर पर दिखाया गया है, जो रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच का एज गैप अब दर्शकों को नहीं पच रहा है और इस पर बहस ​छिड़ गई है.

नहीं बदल रही है सोच
इस एड को देखने के बाद दर्शक रणबीर को ट्रोल कर रहे हैं. एक दर्शक ने कमेंट किया, ‘अगर कोई 40 साल की महिला 23 साल के लड़के के साथ फिल्म या एड में रोमांस करे तो यह चर्चा का विषय बन जाता है. लेकिन यदि मेल एक्टर ऐसा करे तो कोई बात नहीं करता.’ वहीं, एक दर्शक का कहना था, ‘अनन्या और रणबीर का बाप बेटी के किरदार में कास्ट किया जाना चाहिए. यह बाप बेटी की जोड़ी लग रही है.’

रणबीर कपूर का जन्म 1982 में हुआ था. वहीं, अनन्या का जन्म 1998 में हुआ था, यानी दोनों की उम्र में 17 साल का अंतर है. ऐसे में लोगों का कहना है कि अब इस तरह का कॉन्सेप्ट बदलना चाहिए.

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर जल्द ही रश्मिका मंदाना और श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे. वहीं, अनन्या पांडे जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी और आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी.

Tags: Ananya Panday, Ranbir kapoor

Leave a Reply