ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर बड़े पैमाने पर और पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 37 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है.

दीपिका पादुकोण (Photo Credit: social media)
मुंबई:
ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर बड़े पैमाने पर और पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 37 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. फिल्म की शुरुआत में शाहरुख खान को कैमियो रोल में देखा गया. वहीं सोशल मीडिया पर ट्रेंड में चल रहा हैं कि दीपिका भी इस फिल्म में नजर आईं थीं. वहीं अंदाजा लगाया रहा है कि ब्रह्मास्त्र के पार्ट 2 देव में रणवीर सिंह और त्रितिक रोशन भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. जलस्त्र अवतार के रूप में ब्रह्मास्त्र सीक्वल के लिए दीपिका पादुकोण का नाम बार-बार सामने आ रहा है फैन थ्योरी के अनुसार लाल पोशाक में समुद्र के ऊपर चलने वाली महिला दीपिका ही है.
यूजर्स दावा कर रहे हैं कि दीपिका ने फिल्म में रणबीर की मां का किरदार निभाया है. उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. यूजर्स का कहना है कि फिल्म में मां का पूरा फेस नहीं दिख रहा है. मगर वह दीपिका ही है. ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण एक सिल्हूट अनुक्रम है जहां एक महिला को अंधेरे में एक बच्चे को पकड़े हुए दिखाया गया है. इंटरवल के बाद के एक दृश्य में एक महिला को अपने बच्चे को पालने और खिड़कियां बंद करते हुए दिखाया गया है और ये महिला दीपिका है. अमृता को फिल्म में मां का किरदार निभाे हुए देखा गया.
नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में है
फिल्म में रणबीर कपूर शिव का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने बचपन में ही अपने माता पिता को खो दिया और जब शिव सालभर का था तब उनकी मां आग में जलकर मर गई. 9 सितंबर को रिलीज़ हुई ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
संबंधित लेख
First Published : 10 Sep 2022, 09:47:23 PM





