नई दिल्ली: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने साल 2006 में शोबिज में कदम रखा था और तब से उन्हें पीछे मुड़कर देखने की जरूरत महसूस नहीं हुई. वे अपनी फिल्मों के अलावा विवादित मुद्दों पर अपनी बेबाक राय देने के लिए जानी जाती हैं. वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये अपने मन की बात कहती हैं और अक्सर अपनी जर्नी से जुड़े अनजाने किस्से साझा करती हैं.
कंगना का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट उस समय की याद दिलाता है जब उन्हें डायन कहा गया था. कंगना ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सद्गुरु का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें यूरोप की एक घटना के बारे में बताते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि 60 लाख महिलाओं को डायन समझकर जला दिया गया, क्योंकि उनमें कुछ क्षमता थी.
(फोटो साभार: Instagram@kanganaranaut)
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक कैप्शन जोड़ते हुए लिखा, ‘यदि आपके पास सुपर पावर हैं तो आपको डायन कहा जाएगा. मुझे डायन कहा जाता था, लेकिन मैंने उन्हें खुद को जलाने नहीं दिया, बल्कि मुझे एक असली डायन होना चाहिए, आबरा का डाबरा.’
एक्ट्रेस ने आगे बताया, ‘साल 2016 में प्रिंट मीडिया की प्रमुख संपादकों में से एक ने अपने पेपर में एक लेख लिखा था कि उन्होंने अपनी खोजी पत्रकारिता के दम पर मेरे काले जादू के कौशल के सबूतों को उजागर करने का दावा किया था और उन्हें यकीन था कि मैं उन लड्डुओं में अपना पीरियड ब्लड मिलाती थी, जिन्हें मैं दिवाली पर गिफ्ट के तौर पर देती थी.’
कंगना ने बताया क्यों लोग कहते थे उन्हें डायन
‘तनु वेड्स मनु’ की एक्ट्रेस ने लेख के आखिर में लिखा, ‘वे दिन मजेदार थे, कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा था कि मैं फिल्मी बैकग्राउंड, एजुकेशन, मार्गदर्शन, एजेंसी और ग्रुप या ब्वॉयफ्रेंड/ दोस्तों की मदद के बिना टॉप पर पहुंची. इसलिए, उन सभी के पास एक ही जवाब था कि मैं ब्लैक मैजिक करती हूं.’
‘इमरजेंसी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं कंगना रनौत
बता दें कि कंगना रनौत पर उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने घिनौने आरोप लगाए थे. काम की बात करें, तो कंगना रनौत को आखिरी बार ‘धाकड़’ में देखा गया था. एक्शन थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्म किया था. वे ‘इमरजेंसी’ और ‘तेजस’ सहित अपनी अगली फिल्मों की तैयारी में जुटी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Kangana Ranaut
FIRST PUBLISHED : October 16, 2022, 21:54 IST





