डायरेक्टर निशांत कामत की फिल्म दृश्यम लोगों को जमकर पसंद आई थी. इस फिल्म की कहानी लोगों के दिल में घर कर गई. अजय देवगन और तब्बू स्टारर यह फिल्म लंबे समय तक लोगों के जहन में बनी रही. फिल्म के डायलॉग लोगों की जुबान पर चढ़े रहे और सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित रहे. इसके बाद अब दृश्यम का सीक्वल दृश्यम 2 का भी ट्रेलर आ गया है.
इस फिल्म को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है. फिल्म के ट्रेलर के बाद से लोग काफी उत्साहित हैं. अगर आपको भी दृश्यम पसंद आई है तो हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों की सूची बताते हैं जिनके दोनों पार्ट लोगों के दिल में घर कर गए थे.
गैंग्स ऑफ वासेपुर
अनुराग कश्यप डायरेक्टोरेट फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर साल 2012 में रिलीज हुई क्लासिक क्राइम ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही इसकी चर्चा शुरू हुई थी. फिल्म की कहानी से लेकर अभिनेताओं की जमकर तारीफ की गई. मनोज बाजपेई और नवाजुद्दीन सिद्दिकी, पियुष मिश्रा, हुमा कुरैशी और पंकज त्रिपाठी जैसे दिग्गज अभिनेताओं से सजी इस फिल्म का सीक्वल भी लोगों को काफी पसंद आया है. कई सालों बाद आज भी इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की एक क्लासिक फिल्म के तौर पर देखा जाता है. इस फिल्म के दोनों पार्ट्स ने धूम मचा दी थी.
एलिजाबेथ और गोल्डन एज
भारतीय दिग्गज डायरेक्टर और बॉलीवुड को बेंडेड क्वीन जैसी ऐतिहासिक फिल्में देने वाले शेखर कपूर की फिल्म एलिजाबेथ साल 1998 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को ऑस्कर में भी नॉमिनेट किया गया था. इस फिल्म को भी वर्ल्ड लेवल पर काफी पसंद किया गया था. विश्व स्तर पर इस फिल्म की कहानी की तारीफ हुई थी और ऑस्कर नॉमिनेशन में भी इसे शामिल किया गया था.
हालांकि इस फिल्म ने ऑस्कर तो नहीं जीत पाया लेकिन इसकी कहानी दिलों में घर कर गई. क्वीन एलिजाबेथ की सत्ता संघर्ष की इस कहानी के 9 साल बाद शेखर कपूर ने 2007 में ‘The Golden Age’ के नाम से फिल्म रिलीज की गई. यह फिल्म की एलिजाबेथ का सीक्वल थी और इसमें क्वीन एलिजाबेथ के बाद ( पहली फिल्म में बताए गए शासन से आगे की कहानी) के शासन की कहानी बताई गई थी.
बिफोर सनराइज के बाद बिफोर सनसेट और फिर आई बिफोर मिडनाइट
हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रिचर्ड लिंकलेटर (Richard Linklater) की बिफोर ट्रायलॉजी को आज भी बेहतरीन लव स्टोरीज के तौर पर गिना जाता है. अगर सिनेमा इतिहास की सबसे पसंद की जाने वाली प्रेमकहानियों की बात करेंगे तो बिफोर ट्रायलोजी की तीनों फिल्मों का नाम टॉप 10 में जरूर आएगा. साल 1995 में आई फिल्म Before Sunrise को काफी पसंद किया गया.
वियाना में फिल्माई गई इस कहानी पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया. इसके बाद साल 2004 में इसका अगला सीक्वल Before Sunset रिलीज किया गया. इसे भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया. इसके बाद इस फिल्म का आखिरी पार्ट साल 2013 में Before Midnight रिलीज किया गया. यह सिनेमा इतिहास की सबसे क्लासिक फिल्मों में से एक है.
गॉडफादर पार्ट-1 और पार्ट-2
अमेरिकी फिल्म डायरेक्टर Francis Ford Coppola की क्लिासिक फिल्म The Godfather and The Godfather Part II के बिना सिनेमा अधूरा से लगने लगता है. साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म The Godfather को दुनियाभर में खूब सराहना मिली. इसके बाद 1974 में इसका सीक्वल The Godfather Part II रिलीज किया गया. इन दोनों पार्ट्स को आज भी सिनेमा का सबसे मकबूल और मजबूत सितारा बताया जाता है. 70 के दशक में बनी यह फिल्में हमेशा के लिए सिनेमा के इतिहास का माइलस्टोन बन गईं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajay devgan, Bollywood news, Drishyam 2
FIRST PUBLISHED : October 17, 2022, 17:19 IST





