दिशा पाटनी (Disha Patani) सुर्खियां बटोरना बखूबी जानती हैं. वह कभी अपनी पर्सनल तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइम लाइट छाई रहती हैं. इसके अलावा वह समय-समय पर अपनी दिलकश तस्वीरें और वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया करती हैं. कुछ ऐसा ही एक बार फिर से अदाकारा के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में देखने को मिल रहा है.
दरअसल, दिशा पाटनी ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बेहद सिजलिंग अवतार में दिखाई दे रही हैं. वीडियो को क्लिप में वो बेज कलर की डीप हाल्टर नेक ड्रेस में रिवीलिंग लग रही हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में काल्म डाउन (Calm Down) गाना साफ सुना जा सकता है. गाने की धून पर वो बैठे-बैठे झूमती और अपने मैसी बालों को साथ इठलाती हुई दिख रही हैं.
अपने वीडियो को फैंस के साथ शेयर करते हुए दिशा ने कैप्शन में साइनिंग स्टार इमोजी के साथ लिखा ‘ये फिल्टर’. दिशा के फैंस को यह वीडियो बेहद उम्दा लग रहा है. फैंस वीडियो में उनके लुक काफी पसंद कर रहे हैं. यहां देखें वीडियो
दिशा की आने वाली फिल्में
अब काम की बात करें तो, दिशा पाटनी को आखिरी बार ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में देखा गया था, जो अभी हाल ही में रिलीज हुई थी. अब इसके बाद एक्ट्रेस के पास कई फिल्में हैं. वह अब आने वाले दिनों में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘योद्धा’ और प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ में देखी जाएंगी.
अफेयर को लेकर रहती हैं खबरों में
बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिशा अपनी फिल्मों के साथ ही एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के संग अफेयर फिर ब्रेकअप को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो टाइगर और दिशा के रिश्ते में दरार की वजह कपल की शादी है. अटकलों की मानें को दोनों 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि अब दोनों के रास्ते अब अलग हो चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Disha Patani, Tiger Shroff
FIRST PUBLISHED : October 03, 2022, 16:34 IST





