Cinema

Video: अंकित तिवारी से मिलने पहुंचा ‘Crazy Fan’, सिंगर ने गार्ड से छुड़ाकर लगाया गले


सिंगर अंकित तिवारी के आशिकी में गाए गाने ‘सुन रहा है ना तू’ ने उन्हें हिंदुस्तान के कोने-कोने में पहचान दिलाई. कई सालों तक स्ट्रग्लिंग सिंगर और म्यूजिक कंपोजर की जिंदगी जी रहे अंकित स्टार बन गए. आज अंकित तिवारी के भारत समेत पूरी दुनिया में फैन मौजूद हैं.

अंकित तिवारी के फैन्स भी लगातार उनकी झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. कई बार अंकित तिवारी के फैन सुरक्षा के प्रोटोकोल तोड़ने से भी नहीं हिचकते. ऐसा ही एक वाकया सामने आया है. जहां अंकित तिवारी से मिलने पहुंचा एक फैन सुरक्षा के प्रोटोकॉल तोड़कर उनके पास जाने लगा. इसके बाद गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया.

अंकित तिवारी ने दिखाई दरियादिली
जब अंकित ने फैन को गार्ड्स द्वारा पकड़े देखा तो उन्होंने कहा कि मारना मत. साथ ही गार्ड के पास भागकर पहुंचे और फैन को छुड़ा लिया. फैन लगातार उनसे मिलने की जिद करता रहा. जैसे ही अंकित तिवारी गार्ड्स के पास आए तो पैन गार्ड्स से हाथ छुड़ाकर पैरों में गिर गया. इसके बाद अंकित तिवारी ने फैन को उठाकर गले लगाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. साथ ही अंकित तिवारी के इस दरियादिली को सब लोग सराह रहे हैं.

लंबे संघर्ष के बाद अंकित को मिली सफलता
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मे अंकित तिवारी म्यूजिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं. संगीत के परिवार में जन्मे अंकित की मां भी एक सिंगर हैं. साथ ही अंकित को भी उनके दादा ने संगीत की तालीम ली. स्कूली शिक्षा कानपुर के स्कूल करने के साथ अंकित बचपन से ही संगीत के दुनिया में भी सक्रिय रहे. पियानो, ध्रुपद और वेस्टर्न वोकल्स की तालीम हासिल करते अंकित को अपनी सफलता के लिए लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा. ग्वालियर में एक रेडियो में प्रोडक्शन हेड के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले अंकित जल्द ही मुंबई आ गए.

मुंबई में आकर शुरू हुआ संघर्ष
अंकित तिवारी करीब 2008 में मुंबई आ गए. यहां आकर अंकित की मुलाकात प्रदीप सरकार से हुई. अंकित, प्रदीप के साथ टीवी के लिए संगीत कंपोज करने लगे और जिंगल्स गाने लगे. इसके बाद लगातार संघर्ष के बीच अंकित को दो दूनी चार फिल्म के संगीत कंपोज करने का ऑफर दिया गया. लगातार मेहनत और अपनी काबिलियत की दम पर अंकित को पहचान मिली आशिकी 2 के गाने ‘सुन रहा है ना तू’ से. इस फिल्म के गानों ने देशभर में तहलका मचा दिया और अंकित की फैन फॉलोइंग रातों रात बढ़ गई. इसके बाद अंकित ने कई शानदार गाने गाए हैं.

Tags: Bollywood news

Leave a Reply