
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अजय देवगन (Ajay Devgan), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की स्टारर आगामी फिल्म ‘थैंक गॉड’ (Thank God) का नया गाना ‘दिल दे दिया है’ (Dil De Diya Hai) रिलीज हो गया है। गाने के शुरूआत में अजय देवगन की झलक देखने को मिलती है। जो ऑनस्क्रीन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के कर्मों की बात करते नजर आ रहे है बाद में वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को आनंद राज आनंद ने गाया है। जबकि रश्मि विराग और समीर ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है और रोचक कोहली और आनंद राज आनंद ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। ये गाना भूषण कुमार की टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और मारुति इंटरनेशनल ने किया है। यह फिल्म 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





