नई दिल्ली. Bollywood Horror Movie List: आजकल हॉरर फिल्मों को चलन कुछ ज्यादा ही सिनेमा प्रेमियों के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है. दर्शकों की बढ़ती च्वॉइस को देखते हुए बॉलीवुड फिल्म मेकर्स अब ज्यादा से ज्यादा फिल्में बनाने लगे हैं. अभी हाल ही में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवानी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa -2) बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल साबित हुई. वहीं अब कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘’फोन भूत’’ (Phone Bhoot) 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. अगर आप डारावनी फिल्मों के लवर हैं तो आप आपके लिए कुछ भी इससे पहले रिलीज हो चुकी बॉलीवुड डरावनी फिल्मों की लिस्ट लेकर आएं हैं, जिन्हें लेकर ये सोशल मीडिया पर अक्सर दावा किया जाता है कि इन्हें अकेले देख पाना मुश्किल है. चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में
फिल्म राज (Raaz)
बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और डीनो मोरिया (Dino Morea) की सुपरहिट फिल्म राज (Raaz) साल 2002 में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था. यह फिल्म अमेरिकन फिल्म व्हॉट लाइज़ बिनीथ पर आधारित थी. यह बॉलीवुड की क्लासिक हॉरर फिल्मों में एक मानी जाती है. 21वीं सदी में वापस से हॉरर फिल्मों के ट्रेंड को शुरू का श्रेय इस फिल्म को जाता है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह फिल्म थिएटर में बैठें लोगों को भी डरने के लिए मजबूर कर दिया था. अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप इसे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर घर बैठे-बैठे देख सकते हैं.
13 B
आर माधवन ( R Madhavan) की हॉरर फिल्म ’13 B’ भी रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म है. इस फिल्म का डायरेक्शन विक्रम कुमार ने किया है. इस फिल्म को बेहतरीन और बेहद डरावनी बनाने के लिए विक्रम कुमार ने एक नया कॉन्सेप्ट तैयार किया था और उसमें सक्सेफुल रहे. फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम वीडियो देख सकते हैं.
शापित (Shaapit)
फिल्म शापित (Shaapit) वर्ष 2010 में रिलीज थी. इसका निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था. फिल्म में आदित्य नारायण, राहुल देव, श्वेता अग्रवाल, शुभ जोशी मुख्य भूमिका में थे. फिल्म में एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई थी जो एक शापित थी, जिसमें घर में किसी की शादी नहीं हो सकती थी. आगे फिल्म में क्या है ये आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.
छोरी (Chhorii)
नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha), मीता वशिष्ठ (Mita Vashisht), सौरभ गोयल (Saurabh Goyal), राजेश जैस (Rajesh Jais) की फिल्म छोरी (Chhorii) एक डरावनी फिल्म है. हालांकि फिल्म का कॉन्सेप्ट इतना भावपूर्ण है कि आप इसे देखते समय डरने के साथ ही रोने भी लगेंगे. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर देख सकते हैं.
स्त्री (Stree)
राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की साल 2018 में आई फिल्म ‘स्त्री’ (Stree) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म ‘स्त्री’ को अमर कौशिक ने निर्देशित किया था. यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित थी. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
रूही (Roohi)
राजकुमार राव (Rajkumar Rao), वरुण शर्मा (Varun Sharma) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर फिल्म रूही (Roohi) बीते साल रिलीज हुई थी. हार्दिक मेहता के डायरेक्शन बनी इस फिल्म को देखने लोग जहां खूब हंसने को विवश हो गए थे वहीं फिल्म में कुछ ऐसे इफेक्ट्स थे जिन्हें देख दर्शक काफी डर गए थे. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
लक्ष्मी (Laxmi)
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘लक्ष्मी’ (Laxmi) राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित है.यह 2011 की तमिल फिल्म मुनि 2 उर्फ कंचना की रीमेक है. फिल्म में अक्षय कुमार संग कियारा आडवाणी, तुषार कपूर, शरद केलकर ने शानदार एक्टिंग की है. इस फिल्म का आप डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर देख सकते हैं.
हॉन्टेड हिल्स (Haunted Hills)
बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ हॉरर फिल्मों में से ‘हॉन्टेड हिल्स’ भी काफी डरावनी है. फिल्म की कहानी न्यू वेड्स कपर की है जो पहाड़ों पर अपना हनीमून मनाने के लिए जाते हैं. लेकिन एक ट्रैजिडी में फंस जाते हैं. फिल्म का निर्देशन संजीव कुमार राजपूत किया है और इसमें डायना खान, सुरेंद्र पाल सिंह, जुबेर के. खान, गेवी चहाली ने शानदार एक्टिंग की है. इस फिल्म की कहानी को समझने और देखने के लिए आपको अमेजॉन प्राइम वीडियो पर जाना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bipasha basu, Bollywood, Film, Horror films, Janhvi Kapoor, Katrina kaif, Rajkumar Rao
FIRST PUBLISHED : October 18, 2022, 06:30 IST





