Movie Review

New Bhojpuri Song 2022 | रक्षा बंधन से पहले रिलीज हुआ पवन सिंह का ‘नजर ना लागे हो’ गाना, बहन पर प्यार लुटाते नजर आए अभिनेता | Navabharat (नवभारत)



मुंबई : रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) भाई-बहनों के प्यार का त्योहार (Festival) हैं। जिसमें बहन अपने भाई के कलाई पर राखी बांधती हैं। इस बार ये त्योहार 11 अगस्त को है। इससे पहले भोजपुरी एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) का नया गाना ‘नजर ना लागे हो’ (Najar Na Laage Ho) यूट्यूब पर धूम मचा रहा हैं। ये गाना 6 अगस्त को वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ हैं। ये गाना पवन सिंह के भोजपुरी फिल्म ‘मेरा भारत महान’ का हैं। इस गाने में पवन सिंह अपने बहन पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह और खुशबू जैन ने गाया हैं और अरविंद तिवारी ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा हैं और म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया हैं। ये गाना प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा हैं।