सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) एक एक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ एक बिजनेसमैन भी हैं. 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैंगलोर में जन्में सुनील अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. करीब 30 साल तक बॉलीवुड में एक्शन-कॉमेडी और विलेन का किरदार निभाने वाले सुनील बॉलीवुड में अन्ना के नाम से मशहूर हैं. 100 से भी अधिक फिल्मों में अलग-अलग तरह के रोल करने वाले एक्टर को काम कर चुके कई बार टीवी रियलिटी शोज में शिरकत करते नजर आते हैं. सुनील भले ही 61 साल के हो गए हैं लेकिन अपनी फिटनेस से नौजवानों को भी मात देते हैं.
सुनील शेट्ट्टी ने साल 1992 में दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती के साथ फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड में एंट्री ली थी. अपनी पहली ही फिल्म से बतौर एक्शन एक्टर छा गए. सुनील ने जबरदस्त एक्शन कर दर्शकों को रोमांच से भर दिया था. इसके बाद साल 1994 में जब सुनील की फिल्म ‘दिलवाले’ रिलीज हुई तो एक पुलिसवाले की भूमिका निभा ऐसा करिश्मा किया कि बेस्ट को-एक्टर के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो गए. इस फिल्म में सुनील के साथ अजय देवगन,परेश रावल और रवीना टंडन थीं. इस फिल्म के बाद सुनील ने ‘बॉर्डर’ और ‘हेराफेरी’ में अपनी अदाकारी का नया रंग दिखाया तो साल 2000 में आई फिल्म ‘देव’ में उन्हें विलेन के किरदार के लिए फिल्मफेयर का पहला अवॉर्ड मिला था.
‘हेरा फेरी’ में सुनील शेट्टी. (file)
बिजनेसमैन सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी की जब फिल्मों से शानदार कमाई हुई तो उन्होंने बिजनेस में हाथ आजमाने का फैसला किया. चूंकि सुनील ने फिल्मी दुनिया में आने से पहले होटल मैनेजमेंट की डिग्री ली थी तो सबसे पहले रेस्टोरेंट का बिजनेस शुरू किया और धीरे-धीरे कई होटल के मालिक बन गए. फिर अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू कर प्रोड्यूसर भी बन गए. साल 2013 में रियल स्टेट का कारोबार भी शुरू कर दिया.
राजा-महाराजा की तरह जिंदगी जीते हैं सुनील
अपने बिजनेस से करोड़ों की कमाई करने वाले सुनील लैविश लाइफ स्टाइल जीते हैं. मुंबई के पॉश इलाके अल्टामाउंट रोड पर बने पृथ्वी अपार्टमेंट में रहते हैं. इसके अलावा खंडाला में 5 बेडरूम वाला एक शानदार हॉलीडे होम बनवाया है जो करीब 6 हजार 200 स्क्वायर में है. यहां पर सुख-सुविधा की हर चीज मौजूद है. सुनील की लाइफस्टाइल किसी राजा से कम नहीं है. असल जिंदगी में बेहद शाही तरीके से रहते हैं.
ये भी पढ़िए-अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की तैयारियों पर सुनील शेट्टी ने दिया ये रिएक्शन, जानें क्या बोले एक्टर
सुनील शेट्टी का पहला प्यार हैं माना शेट्टी
सुनील शेट्टी के पर्सनल लाइफ की बात करें तो फिल्मों में आने से पहले ही साल 1991 में माना शेट्टी से शादी कर ली थी. माना भी बिजनेस वुमन हैं. वहीं इनकी बेटी आथिया शेट्टी और बेटे अहान शेट्टी भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood Birthday, Suniel Shetty
FIRST PUBLISHED : August 11, 2022, 06:00 IST





