
मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस (Actress) मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी उनके पोस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के ‘देवा-देवा’ सॉन्ग पर थिरकती नजर आ रही हैं।
वीडियो में मोनालिसा क्रॉप टॉप और डेनिम जींस पहने नजर आ रही है। इतना ही नहीं वो डांस के दौरान घर की बालकनी में एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज देती भी दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा ने ‘देवा-देवा’ सॉन्ग की तारीफ करते हुए इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘कितना प्यारा एहसास… और मेरे मन में यह खूबसूरत गीत’ अब उनका ये वीडियो उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें
फैंस इस वीडियो को लाइक करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। वो रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के साथ-साथ कई धारावाहिक शो में भी नजर आ चुकी हैं।





