Saawan Kumar Tak Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर सावन कुमार टाक (Saawan Kumar Tak) नहीं रहे. गुरुवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. वह 86 साल के थे. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, ‘सावन कुमार टाक का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया. निर्देशक मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे और आज उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई.’ (पढ़ें पूरी खबर)
राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को 15 दिन बाद होश आया तो उनके फैंस और करीबियों में खुशी की लहर दौड़ गई. डॉक्टरों के सही इलाज और लोगों की दुआओं का असर था कि कॉमेडियन कोमा से लौट आए और सबसे पहले अपनी पत्नी से बात की. राजू श्रीवास्तव के जिगरी दोस्त अशोक मिश्रा ने उनकी सेहत के बारे में बाताया. (पढ़ें पूरी खबर)
FIR Registered Against Zeeshan Qadri: मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से घर-घर अपनी पहचान बना चुके एक्टर जीशान कादरी ( Zeishan Quadri) एक बार फिर मुसीबत में घिर चुके हैं. मुंबई के मलाड पुलिस ने गुरुवार को जीशान कादरी के खिलाफ फिल्म फाइनेंसर व प्रोड्यूसर शालिनी चौधरी को कथित रूप से धोखा देने के आरोप में धारा- 420, 406 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. (पढ़ें पूरी खबर)
पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की असामयिक निधन ने दुनिया भर में उनके चाहनेवालों को झकझोर कर रख दिया. पंजाब के मनसा में 29 मई को आपसी रंजिश में कुछ लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया था. (पढ़ें पूरी खबर)
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर बज बना हुआ है. इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम (John Abraham) भी पर्दे पर धमाल मचाते नजर आएंगे. फिल्म में शाहरुख का अंदाज तो पहले ही मेकर्स दिखा चुके हैं लेकिन जॉन का अंदाज भी किंग खान से कुछ कम नहीं होने वाला है. शाहरुख ने खुद ही फर्स्ट लुक शेयर कर इसकी झलक फैंस को दिखा दी है. (पढ़ें पूरी खबर)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Entertainment, Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : August 26, 2022, 00:57 IST





