Disha Patani Video: जब भी हम मार्शल आर्ट या किकबॉक्सिंग करने वाली महिलाओं के बारे में बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले दिशा पाटनी (Disha Patani) का नाम आता है. बॉलीवुड दिवा अक्सर अपने प्रैक्टिस सेशन की झलकियां साझा करती हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. दिशा ने अपना जो लेटेस्ट वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, उसमें वह अपने पर्सनल एक्शन कोच राकेश यादव से प्रोटीन शेक के लिए फाइट करती दिख रही हैं.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो की शुरुआत में दिशा और राकेश प्रोटीन शेक मांगते हैं और एक वॉयसओवर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि केवल एक ही बचा है. अगले क्लिप में दोनों आमने-सामने नजर आते हैं. अपने बचाव से लेकर अटैक की चाल तक, ‘बागी 2’ की अभिनेत्री ने यह सब किया और लड़ाई जीत ली, लेकिन जीत ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई, क्योंकि जब वे दोनों अपने फाइट इमेजिन करने में व्यस्त थे, तभी एक अच्छा-खासा शख्स आता है और आखिरी प्रोटीन शेक ले लेता है.
वीडियो में दिशा का पंच ,उनका धोबी पछाड़ और उड़ते हुए किक मारना ये सब उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए दिशा ने कैप्शन में लिखा, “डोंट यू टेक माई प्रोटीन….”
टाइगर की मां और बहन को पसंद आया वीडियो
आपको बता दें कि दिशा के इस वीडियो को पोस्ट करते ही फैंस उनकी तुलना उनके एक्स बॉयफ्रेंड एक्टर टाइगर श्रॉफ से करने लगे. किसी को वीडियो में दिशा टाइगर की कॉपी लगीं , तो किसी ने उन्हें जूनियर टाइगर श्रॉफ बुलाते हुए कमेंट किया है. फैंस के अलावा टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ और मां आयशा श्रॉफ ने कई हंसी इमोटिकॉन्स के साथ दिशा के वीडियो को लाइक की हैं और कमेंट की हैं. इन दोनों के अलावा कोरियोग्राफर और उनकी दोस्त डिंपल कोटेचा ने भी कमेंट करते हुए लिखा, “हाहाहा … मुझे ये पसंद हैं.”
Instagram.Printshot
अब दिशा के काम की बात करें तो, दिशा आखिरी बार मोहित सूरी की ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में दिखाई दी थीं. अब आने वाले दिनों में वह ‘योद्धा’, ‘केटीना’ फिल्म में देखी जाएंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Disha Patani
FIRST PUBLISHED : August 26, 2022, 06:58 IST





