
मुंबई: सिंगर केके (Singer KK) पिछले कई सालों से युवाओं के चहिते सिंगर में शामिल है। उनकी आवाज ने लोगों को दीवाना बना दिया था। लेकिन केके की अचानक हुई मौत से हर कोई सदमे में है। आज भी उनके फैंस उनकी आवाज को बहुत मिस करते हैं। इस बीच पिता की गैरमौजूदगी को दूर करने की जिम्मेदारी केके की बेटी तमारा कृष्णा (Taamara Krishna) ने ली है। तमारा ने हाल ही में अपना पहला लाइव कॉन्सर्ट किया। इस दौरान वह काफी इमोशनल दिखाई दी। अपने पहले लाइव कॉन्सर्ट में तमारा ने अपने पिता केके को बहुत याद किया। उनका जिक्र उन्होंने अपने पोस्ट में किया है। तमारा ने इस कॉन्सर्ट को मशहूर सिंगर और अपने दिवंगत पिता के बेस्ट फ्रेंड शान के साथ परफॉर्म किया था। ये सारी जानकारी उन्होंने अपने पोस्ट में दी है। तमारा ने अपने पहले लाइव कॉन्सर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
तमारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘पहला कॉन्सर्ट, बहुत अच्छा अनुभव रहा। शान काका का विशेष धन्यवाद, जिनके साथ ‘इट्स टाइम टू डिस्को’ गाने ने काफी सपोर्ट किया। आज बाबा जहां भी होंगे बहुत खुश होंगे और मुस्कुराते रहेंगे। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि क्या हो रहा है। आपको आज यहां होना चाहिए था’।
यह भी पढ़ें
सिंगर केके का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इस बात पर आज भी उनके फैंस को यकीन करना मुश्किल हो रहा है। फैंस लगातार केके को उनके पुराने वीडियो और गाने सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें मिस कर रहे हैं।





