Cinema

Bappa का स्वागत करती नजर आईं Shilpa Shetty, वायरल हुआ वीडियो


शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जितना अपने काम को महत्व देती हैं. उतना ही वो धार्मिक चीजों को भी महत्व देती हैं. जो कि हाल ही में देखने को मिला है.

News Nation Bureau | Edited By : Vaishnavi Dwivedi | Updated on: 29 Aug 2022, 05:00:05 PM

shilpa

Shilpa Shetty (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली :  

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जितना अपने काम को महत्व देती हैं. उतना ही वो धार्मिक चीजों को भी महत्व देती हैं. जो कि हाल ही में देखने को मिला है. दरअसल, एक्ट्रेस गणेश चतुर्थी ( 2022 Ganesh Chaturthi) तक की रस्मों को निभाते हुए नजर आईं हैं. गणेश चतुर्थी के पर्व को अब आने में ज्यादा समय नहीं है.  31 अगस्त से पर्व  ( 2022 Ganesh Chaturthi) की शुरूआत हो जाएगी, जिसके चलते लोग बप्पा की मूर्ति घर में पूरी रस्मों के साथ लेकर आ रहे हैं. शिल्पा शेट्टी ने हर साल की तरह गणेश भगवान का स्वागत किया है.

एक्ट्रेस ने अपनी पूजा पाठ के बीच में अपनी चोट भी बीच में नहीं आने दी है. आप में से जो लोग नहीं जानते होंगे, उनके जानकारी के लिए बता दें कि शिल्पा (Shilpa Shetty)को हाल ही में एक शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें चलने में काफी दिग्गत आ रही है. हालांकि उन्होंने (Shilpa Shetty)अपनी चोट को साइड में रखते हुए अपनी आस्था को आगे रखा है. 


यह भी जानिए – भारतीय खिलाड़ियों को सेलेब्स ने दी ऐसे बधाई, वायरल हुई पोस्ट

कुछ समय पहले एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि राज कुंद्रा और कुछ अन्य लोगों के साथ, शिल्पा (Shilpa Shetty)को अपनी कार से नंगे पांव एक वॉकर पर निकलते हुए देखा जा सकता था, क्योंकि वो बप्पा की मूर्ति ( 2022 Ganesh Chaturthi) को घर ले जाने के लिए जा रही थी. एक्ट्रेस (Shilpa Shetty)एक साधारण सफेद कुर्ता और काली पैंट पहने हुए नजर आ रही थी. उन्होंने (Shilpa Shetty)बप्पा का स्वागत आरती करके किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं. साथ ही लोग उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भी नजर आ रहे हैं. 






संबंधित लेख

First Published : 29 Aug 2022, 05:00:05 PM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply

Your email address will not be published.