Cinema

सुष्मिता सेन को नए अवतार में देखने को हो जाएं तैयार, बायोपिक में निभाएंगी अहम किरदार


सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) बीते दिनों ‘आर्या’ में अपने जबरदस्त अवतार को लेकर खूब सुर्खियों में थीं. कई सालों के बाद, सुष्मिता का स्क्रीन पर वापस आना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था. भले ही ‘आर्या’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म दस्तक दी, न कि बड़े पर्दे, इसके बाद भी उनकी हर तरफ चर्चा हुई. अब सुष्मिता सेन के फैंस के लिए एक और अच्छी न्यूज है. सुष्मिता अब जल्दी ही एक बायोपिक में नजर आ सकती हैं. जिसमें उनका किरदार भी बेहद शानदार होने वाला है.

‘आर्या’ और ‘आर्या 2’ में अपना पावरफुल अवतार दिखाने के बाद अब सुष्मिता किस अंदाज में नजर आएंगी, इसे लेकर फैंस के बीच हलचल मच गई है. सुष्मिता के फैन लंबे समय से उनके बड़े पर्दे पर लौटने का इंतजार कर रहे थे और अब उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है. ऐसे में सुष्मिता के फैंस भी काफी खुश हैं.

सुष्मिता सेन ने लंबे समय तक स्क्रीन से दूरी बनाए रखने के बाद आर्या के जरिए ओटीटी डेब्यू किया था. सीरीज में सुष्मिता सेन की एक्टिंग काफी पसंद की गई. उन्हें सिर्फ दर्शकों से ही नहीं क्रिटिक्स से भी खूब तारीफें मिली और अब वह एक बायोपिक का हिस्सा बनने जा रही हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस संबंध में एक ट्वीट किया है.

तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘सुष्मिता सेन एक बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगी. इस फिल्म के लिए मानसी बाग्गा और दीपक मुकुट एक बार फिर सहयोग करेंगे. यह प्रोजेक्ट मानसी बाग्गा के सुबीसैमुअल के प्रोडक्शन हाउस BungalowNo84 के साथ पहला सहयोग भी है.’

Sushmita Sen, Sushmita Sen biopic, Sushmita Sen movie, Sushmita Sen upcoming movie, सुष्मिता सेन, सुष्मिता सेन की बायोपिक, bollywood news, bollywood news in hindi

सुष्मिता सेन लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं. (फोटो साभारः ट्विटरः@taran_adarsh)

इससे पहले मानसी बग्गा ने Bollywood Hungama से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की. उन्होंने कहा- ‘मैं फोरेंसिक के बाद एक बड़ी घोषणा करना चाहती थी और यह एकदम सही समय है. यह मेरे लिए खुद को एक जन्मदिन का तोहफा है. फोरेंसिक अभी भी शोर मचा रहा है, जिसे बहुतों ने प्यार किया है. अब मैं एक और रोमांचिक कहानी बताने के लिए तैयार हूं. जिसके लिए सुष्मिता सेन से बेहतर कोई नहीं है.’

उन्होंने आगे कहा- ‘अपकमिंग बायोपिक पर जल्दी ही और डिटेल शेयर की जाएगी. मैं इसे लेकर बेहद खुश हूं और पूरे दिल से कह सकती हूं कि यह सुपरहिट होगी.’ अब, उम्मीद जताई जा रही है कि सुष्मिता भी जल्द ही कुछ खुलासे करेंगी, जिसके बात पता चलेगा कि वह बड़े पर्दे पर किसकी भूमिका निभाएंगी.

Tags: Bollywood, Sushmita sen

Leave a Reply

Your email address will not be published.