Cinema

Raju Srivastava Health Update | राजू श्रीवास्तव की देखरेख के लिए UP सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम, तबियत में हो रहा है सुधार | Navabharat (नवभारत)


raju-srivastava-health-update-in-hindi-raju-srivastava-suffered-high-fever

मुंबई : कॉमेडियन (Comedian) राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) के सेहत को लेकर उनके फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है। कॉमेडियन लगभग 26 दिनों से दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल (Delhi AIIMS Hospital) में एडमिट (Admit) है। वहीं बीते दो दिनों पहले राजू श्रीवास्तव को तेज बुखार आया था। जिससे एक बार फिर डॉक्टर्स की चिंता बढ़ गई थी। जिसके चलते कॉमेडियन को वापस वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट करना पड़ा था। वहीं अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार राजू श्रीवास्तव के सेहत में सुधार हो रहा है और अब उनका बुखार भी उतर गया है।

डॉक्टर्स लगातार राजू श्रीवास्तव के सेहत की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं अब यूपी सरकार ने भी राजू श्रीवास्तव की देखरेख के लिए बड़ा कदम उठाते हुए इसकी जिम्मेदारी रेजिडेंट कमिश्नर को सौंपी है। यूपी के रेजिडेंट कमिश्नर दिल्ली के एम्स में पहुंचकर राजू श्रीवास्तव के परिवार से मुलाकात की और साथ ही उनके सेहत की जानकारी भी ली। गौरतलब है कि राजू श्रीवास्तव को पिछले दिनों इन्फेक्शन की वजह से बुखार हो गया था। जिसके बाद आईसीयू में सिर्फ उनकी पत्नी शिखा को ही एंट्री दी जा रही थी।

यह भी पढ़ें

हालांकि, शनिवार को आईसीयू में राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा गईं थी। बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव के सीने में तेज दर्द उठा था। जिसके कारण वो ट्रेडमिल से नीचे गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.